Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»‘HAM’ नेता और पत्नी चलाती थी से’क्स रैकेट, दंपती सहित 5 गिरफ्तार, 4 लड़कियों का रेस्क्यू
    बिहार

    ‘HAM’ नेता और पत्नी चलाती थी से’क्स रैकेट, दंपती सहित 5 गिरफ्तार, 4 लड़कियों का रेस्क्यू

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रैकेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मंगलवार शाम एक लड़की के फोन कॉल के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लड़कियों को रेस्क्यू किया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस रैकेट को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पासवान और उनकी पत्नी किरण कुमारी मिलकर चला रहे थे। मामले के खुलासे के बाद HAM ने दिलीप को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

    लड़की के फोन से शुरू हुई जांच

    डीएसपी टाउन 1 सीमा देवी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मंगलवार शाम को नगर थाना अध्यक्ष के सरकारी मोबाइल पर एक लड़की का कॉल आया। उसने बताया कि उसे जबरन एक कमरे में बंद रखा गया है और देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है। लड़की को यह भी नहीं पता था कि वह कहां है, क्योंकि उसे मुजफ्फरपुर से जबरन लाया गया था। उसने आसपास की चीजों को देखकर पुलिस को लोकेशन दी, जिसके आधार पर पुलिस ने कल्याणी इलाके में छापेमारी की।

    किराए के मकान में चल रहा था रैकेट

    पुलिस की जांच में पता चला कि ब्रह्मपुरा के रहने वाले दिलीप पासवान ने एक मकान किराए पर लिया था, जहां लड़कियों को 2-3 दिन तक रखा जाता था और फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर सप्लाई किया जाता था। इस रैकेट में दिलीप की पत्नी किरण कुमारी लड़कियों को सप्लाई करने का काम करती थी। पुलिस ने सुभद्रा होटल और काजी मोहम्मदपुर के एक होटल में भी छापेमारी की, जहां से दोनों होटलों के मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल

    पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दिलीप पासवान, उनकी पत्नी किरण कुमारी, सिकंदरपुर के ऑटो ड्राइवर लक्ष्मण पासवान, सीतामढ़ी के होटल संचालक अंकित कुमार और सुभद्रा होटल के मैनेजर पवन कुमार शामिल हैं। छापेमारी में एक कार, एक ऑटो, 5 मोबाइल, एक DVR और एक ट्रेन टिकट भी बरामद किया गया।

    भोली-भाली लड़कियों को बनाया जाता था निशाना

    डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि ऑटो ड्राइवर लक्ष्मण पासवान उन लड़कियों को निशाना बनाता था, जो घर से झगड़ा करके या अन्य कारणों से भटक रही थीं। वह उनकी जानकारी किरण को देता था, जो नौकरी और रहने का लालच देकर उन्हें देह व्यापार में धकेल देती थी। बरामद ट्रेन टिकट उसी लड़की का था, जिसने पुलिस को फोन किया था। वह दिल्ली जाने वाली थी, लेकिन ट्रेन छूटने के बाद ऑटो ड्राइवर ने उसे इस रैकेट में फंसा दिया।

    आरोपियों का आपराधिक इतिहास

    पुलिस के अनुसार, दिलीप पासवान और लक्ष्मण पासवान लंबे समय से इस धंधे में शामिल हैं। साल 2014 में दोनों को 10 साल की सजा हो चुकी है, जिसका मामला नगर थाना में कांड संख्या 294/2014 के तहत दर्ज है। सूत्रों का कहना है कि दिलीप की जिले के कई बड़े नेताओं से जान-पहचान थी और वह कुछ नेताओं को भी लड़कियां सप्लाई करता था। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।

    मकान मालिक पर भी कार्रवाई

    डीएसपी ने बताया कि किराए पर मकान देने से पहले किरायदारों का सत्यापन करवाना अनिवार्य है, लेकिन मकान मालिक ने ऐसा नहीं किया। इसलिए मकान मालिक को भी इस मामले में अभियुक्त बनाया जाएगा।

    Also Read : बेरोजगारी और पलायन को लेकर कांग्रेस आज इन जिलों में करेंगी विशाल प्रदर्शन

    Bihar Crime News Bihar police action Bihar sex scandal Dilip Paswan girls rescued HAM leader arrested HAM नेता गिरफ्तार Hindustani Awam Morcha Kiran Kumari Muzaffarpur news Muzaffarpur sex racket party expulsion Police raid politician involved sex racket busted social crime youth wing president किरण कुमारी दिलीप पासवान पार्टी निष्कासन पुलिस छापेमारी बिहार अपराध समाचार बिहार पुलिस कार्रवाई मुजफ्फरपुर न्यूज मुजफ्फरपुर सेक्स रैकेट युवा मोर्चा अध्यक्ष राजनीतिक नेता पर आरोप लड़कियों का रेस्क्यू सामाजिक अपराध सेक्स रैकेट खुलासा सेक्स रैकेट बिहार हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली नगर निगम में चेयरपर्सन और डिप्टी चेयरपर्सन का चुनाव आज
    Next Article डोनाल्ड ट्रंप का ‘गोल्ड कार्ड’ लॉन्च, इतने करोड़ में मिलेगी अमेरिका की नागरिकता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.