Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सोनभद्र में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, कोयला लेकर जा रहीं ट्रेन हुई डिरेल
    ट्रेंडिंग

    सोनभद्र में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, कोयला लेकर जा रहीं ट्रेन हुई डिरेल

    Sponsored By: ADITI ARYA August 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र में मालगाड़ी डिरेल होकर पलट गई. रविवार सुबह करीब 11 बजे शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनसीएल खड़िया परियोजना से अनपरा पावर प्लांट के लिए कोयला लेकर मालगाड़ी जा रही थी. कृष्णशीला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर इंजन समेत कोयले से भरी दो बोगियां डिरेल होकर पलट गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अनपरा पावर प्लांट के संबंधित अधिकारियों ने बताया गया कि बीते दिनों हुई बारिश के चलते मिट्टी खिसक गई. इसके चलते घटना हुई है. बताया जा रहा है कि ट्रैक के मेंटेनेंस में लापरवाही हुई है.

    दुर्घटना की जानकारी होते ही अनपरा बिजली घर प्रबंधन में खलबली मच गई. मौके पर पहुचे अधिकारी और कर्मचारियों ने परिचालन शुरू करने की कोशिश में जुट गए. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी खिसकने के चलते यह हादसा हुआ है.

    मिली जानकारी के मुताबिक शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बांसी इलाके में यूपी सरकार के अनपरा थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयला एनसीएल की खड़िया कोयला खदान से जाता है. रविवार की सुबह कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) से कोयला भरने के बाद मालगाड़ी अनपरा के लिए निकली थी. शक्तिनगर के बांसी के समीप मालगाड़ी के इंजन से जुड़े दो वैगन डिरेल होने के बाद आपस में टकरा गए. इसके चलते इंजन ने भी ट्रैक छोड़ दिया.

    घटना के बाद काफी मात्रा में कोयला ट्रैक पर बिखर गया पावर प्रोजेक्ट के रेलपथ पर बांसी (बीना) के पास हुए हादसे की खबर से बिजली घर प्रबंधन में खलबली मच गई. राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. घटना के चलते ट्रैक बाधित होने से माल वाहक ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया है. अधिकारी घटना की वजह जानने की कोशिश व परिचालन शुरू कराने में जुटे रहे.

    इस मामले में अनपरा पावर प्लांट के अधीक्षण अभियंता एसपी यादव ने बताया कि सबसे पहले ट्रैक को दुरुस्त करने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि बिजली घरों में कोयला पहुंचने के कार्य में बाधा न उत्पन्न हो सके. यही पहली प्राथमिकता है, क्योंकि बिजलीघरों को कोयला पहुंचाने का कार्य इसी ट्रैक से किया जाता है. उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते ट्रैक के नीचे मिट्टी खिसकने के चलते मालगाड़ी डिरेल हुई है. ट्रैक को नुकसान पहुंचा है जिसे जल्दी ही ठीक कर लिया जाएगा.

    #Online news Current News Daily News Johar Live train accident आज की खबर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त मुख्य समाचार सोनभद्र मामला स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पुलिस ने टीएसपीसी कमांडर के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार
    Next Article राजद महासचिव कैलाश यादव ने बीजेपी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर उठाए सवाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती पुलिस, हर कार्रवाई का सबूत रखें; दोषियों को सजा दिलाएंगे : राहुल गांधी

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मद्रास हाईकोर्ट की पुलिस से दो टूक, RSS के मार्च पर रोक क्यों? कहा- नागरिकों को दुश्मन मान रही सरकार

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला – 4 : मां दुर्गा जैसी हिम्मत लेकर रेड लाइट नेटवर्क में पहुंचीं महिमा सिंह, 400-500 लड़कियों को दिया नया जीवन

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.