Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बुर्का पहनकर छात्राओं ने किया कॉलेज में रैंपवॉक, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
    ट्रेंडिंग

    बुर्का पहनकर छात्राओं ने किया कॉलेज में रैंपवॉक, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुजफ्फरनगर : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के एक कॉलेज में फैशन शो का आयोजन हुआ था. जिसमें छात्राओं ने बुर्का पहनकर रैंपवॉक किया. इस रैंपवॉक का वीडियो वायरल हुआ तो जमीयत उलेमा ने इसका घोर विरोध किया. उलेमा की ओर से कहा गया कि बुर्के को फैशन प्रदर्शन के लिए आइटम में रूप में न दिखाया जाए. जमीयत के मौलाना मुकर्रम कासमी ने इसे सरासर गलत ठहराते हुए मुस्लिमों की भावनाओं को भड़काने वाला बताया है. उन्होंने ये स्पष्ट किया कि बुर्का किसी फैशन शो का हिस्सा नहीं है.

    मौलाना ने जताई आपत्ति

    मौलाना ने साथ ही ये भी कहा कि यह एक मजहब को टारगेट करने वाली बात है. ऐसा करके कहीं ना कहीं मुसलमान समाज और उनकी धार्मिक भावनाओं को भड़काया गया है. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. जबकि, रैंप वॉक करने वाली मुसलमान लड़कियों ने कहा कि ये तो एक क्रिएटिविटी और अलग सी एक्टिविटी है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

    बुर्का बन सकता है फैशन- छात्राएं

    बुर्का पहनकर रैंप पर कैटवॉक करने वाली अलीना नाम की एक छात्रा का कहना है कि हमारे मनोज सर कहते हैं कि यहां कॉलेज में आकर नई-नई क्रिएटिविटी करो, जिसके चलते हम शॉर्ट ड्रेस बना रहे थे. फिर हमने सोचा कि हमारा मुस्लिम समाज है. हम मुस्लिम समाज की युवतियों के लिए कुछ नया करें. इसलिए हमने बुर्का पहन कर रैंपवॉक करने का सोचा. हमने कुछ गलत नहीं किया. हमारा मानना है कि बुर्के को भी फैशन शो में लाना चाहिए. ये नहीं कि इसे सिर्फ घर में ही पहने रखें.

    उधर रैंप वॉक करवाने वाले टीचर मनोज ने कहा कि मुस्लिम परिवारों में कहीं ना कहीं यह रहता है कि महिलाओं को आगे नहीं आना है. जबकि, हिजाब तो इनका बहुत बड़ा बलिदान है. यह इनका पर्दा है. लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि इसे बस घर में ही पहना जाए. महिलाएं बाहर भी बुर्का पहन कर घूमती हैं. तो बुर्के में रैंप वॉक करना कहां गलत है. बाहरी देशों में तो हिजाब के स्पेशलिस्ट डिजाइनर होते हैं. उसके विज्ञापनों के लिए भी तो महिलाएं फोटोशूट करवाती हैं. बता दें, यह रैंपवॉक रविवार को आयोजित हुआ था. जिसमें फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी भी आई थीं.

    इसे भी पढ़ें: कोटा में नहीं थम रहा सुसाइड का सिलसिला, नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी

    Bawal Burqa City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News Muzaffarnagar News Headline Rampwalk Today's News Up video viral आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बवाल बुर्का मुख्य समाचार मुजफ्फरनगर यूपी रैंपवॉक लेटेस्ट न्यूज वीडियो वायरल सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोटा में नहीं थम रहा सुसाइड का सिलसिला, नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी
    Next Article कार की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी : महागठबंधन में 150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, 403 सीटों पर तैयारी

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

    September 29, 2026

    यूपी : महागठबंधन में 150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, 403 सीटों पर तैयारी

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.