Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»कोटा में नहीं थम रहा सुसाइड का सिलसिला, नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी
    क्राइम

    कोटा में नहीं थम रहा सुसाइड का सिलसिला, नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोटा : कोटा में सुसाइड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिर मामला सामने आया है कि नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है. मृतक का नाम फोरिद हुसैन है.  20 वर्षीय छात्र दादाबाड़ी के वफ्फ नगर में किराये पर रहकर तैयारी कर रहा था और यहीं दादाबाड़ी की ही कोचिंग से पढ़ाई कर रहा था. वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और पिछले साल ही कोटा आया था. सोमवार की देर शाम उसने कमरे में फांसी लगा ली. इस बात का पता लगने के बाद उसे फांसी के फंदे से उतारकर निजी हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया. शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है.

    निजी कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था मृतक छात्र

    दादाबाड़ी थाना सीआई राजेश पाठक ने बताया कि  फोरिद किराए के मकान में रहकर निजी कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था. मकान में अन्य भी बच्चे रहते हैं. शाम 4 बजे तक उसको बच्चों ने देखा था. रात 7 बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकला. उसके दोस्तों ने आवाज लगाई तो फोरिद ने गेट नहीं खोले. उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी.

    मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. फोरिद ने 5 से रात 7 बजे के बीच फांसी लगाई. फिलहाल, सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है. परिजनों को सूचना दी गई है. फोरिद पिछले साल से नीट की तैयारी कर रहा था.

     इस साल अब तक 28 स्टूडेंट्स कर चुके हैं आत्महत्या

    कोटा में इस साल कोचिंग स्टूडेंटस को लेकर राज्य सरकार ने भी महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 3 अक्टूबर को कोचिंग संस्थानों के लिए गाइडलाइन जारी की है जिसके तहत बच्चों को स्ट्रेस फ्री रखकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाई जा सके बाकायदा जिला प्रशासन को भी नियमों की पालना करवाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं. गाइडलाइन की पालन के मध्य नजर कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड के मामलों पर कुछ दिन विराम भी लगा. लेकिन एक बार फिर एक और कोचिंग स्टूडेंट्स ने आत्मघाती कदम उठा लिया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है लेकिन इस साल अब तक 28 स्टूडेंटस सुसाइड कर चुके हैं, जो पिछले सालों के मुकाबले डराने वाला आकड़ा हैं.

    इसे भी पढ़ें: शराब दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, मामला दर्ज

    City News Current News Daily News Johar Live Kota Latest news Local News Main News News Headline students suicide Today's News आज की खबर आत्महत्या करंट न्यूज कोटा छात्र जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, मामला दर्ज
    Next Article बुर्का पहनकर छात्राओं ने किया कॉलेज में रैंपवॉक, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026

    हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत

    June 9, 2026

    साधु बनकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा

    June 9, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.