Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»गाजियाबाद : सड़क हादसे में ट्रॉली सवार पांच लोगों की मौत
    देश

    गाजियाबाद : सड़क हादसे में ट्रॉली सवार पांच लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर में रात करीब 2:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रॉली में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को गाजियाबाद के संजय नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग मेरठ और सहारनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं, बताया जा रहा है कि यह सभी मजदूर थे और काम कर घर लौट रहे थे।
    म्रतकों में दुर्गेश(24) पुत्र ब्रहम सिंह, प्रवेश (24) पुत्र सुनील, अमित(25) पुत्र मामचंद, कृष्ण (26) पुत्र बलिराम निवासी पोहली गांव सरधना मेरठ, चंद्र(50) पुत्र गोधन निवासी बालपुर सहारनपुर की मौत हुई है। वहीं राहुल और जोनी घायल हैं।

    वहीं, इससे पहले रविवार देर शाम पुलिस की सतर्कता से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। मेरठ की तरफ जा रहे माचिस से भरे एक ट्रक में आग लग गई। सड़क पर गश्त कर रही पुलिस की फाइटर 23 गाड़ी ने आग लगी देख ट्रक को रोककर दमकल विभाग को सूचना दी।

    मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तमिलनाडु से माचिस लेकर एक ट्रक मेरठ जा रहा था। रविवार देर शाम ट्रक जैसे ही दिल्ली मेरठ मार्ग पर मोदीनगर बस अड्डे के पास पहुंचा तो अचानक उसके पिछले हिस्से में आग लग गई।
    दौड़ते ट्रक में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग अंदर तक पहुंच गई और माचिसों के बॉक्स धू-धू कर जलने लगे। घटना की जानकारी ट्रक चालक और क्लीनर को लग नहीं पाई और आग की लपटों के बीच ट्रक तेज रफ्तार के साथ दौड़ता रहा।

    राहगीरों ने नजारा देखा तो उनके रोंगटे खडे़ हो गए। इसी दौरान सड़क पर गश्त कर रही पुलिस की फाइटर 23 गाड़ी ने ट्रक में आग लगी देखी तो फायर बिग्रेड को सूचना देकर उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने ट्रक को बीमा अस्पताल के समीप रोक लिया।

    इसके बाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रक में लगी आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    सीओ काशी प्रसाद का कहना है कि तमिलनाडु से माचिस लेकर मेरठ जा रहे ट्रक में रविवार देर शाम आग लग गई। पुलिसकर्मियों की सजगता से समय रहते ट्रक को रोककर आग पर काबू पा लिया गया

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : पोषाहार के गोलमाल में नहीं हुई कार्रवाई, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने डीसी को भेजा नोटिस
    Next Article जेएनयू हिंसा मामला : दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, अमित शाह ने की एलजी से बात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी कंपनियों का भारत से मोहभंग? 5 साल में 1,605 कंपनियों ने बंद किया कारोबार

    August 14, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    रांची से हज उड़ान की मांग को बड़ा झटका, केंद्र का दो टूक – कोई प्रस्ताव नहीं

    August 16, 2026

    ‘अटल’ क्यों थे अटल बिहारी वाजपेयी?

    August 16, 2026

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.