Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जेएनयू हिंसा मामला : दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, अमित शाह ने की एलजी से बात
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएनयू हिंसा मामला : दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, अमित शाह ने की एलजी से बात

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा के बाद आज पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी और सोशल मीडिया को जांच का आधार बनाया जाएगा। वहीं एम्स में भर्ती सभी छात्रों को छुट्टी दे दी गई है और केंद्रीय गृह मंत्रालय भी इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। मुंबई-पुणे, कोलकाता समेत देश के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है।
    कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई आज दोपहर दो बजे डीयू के नॉर्थ कैंपस स्थित आर्ट फैकल्टी में जेएनयू हमले के विरोध में प्रदर्शन करेगी। एनएसयूआई ने कहा है कि वह किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ है और जेएनयू के छात्र छात्राओं के साथ खड़ा है।
    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जेएनयू हिंसा के लिए हमला बोला। सुरजेवाला ने कहा कि जिस तरह से रविवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में घुसकर लड़कियों के हॉस्टलों में हिंसा की गई। एक-एक छात्रों के साथ शिक्षकों पर हमला किया वो याद दिलाता है कि इस देश में अब प्रजातंत्र का शासन नहीं बचा है। मोदी जी और अमित शाह जी आप छात्रों पर लाठियां क्यों बरसाते हैं। सुरजेवाला ने कहा, पूरा देश इस बात का गवाह है कि कैसे कल राज्य प्रायोजित गुंडागर्दी और आतंकवाद जेएनयू में हुआ। यह सब जेएनयू प्रशासन और दिल्ली पुलिस की आंखों के सामने हुआ जो सीधे तौर पर गृहमंत्री अमित शाह के नियंत्रण में है।

    जेएनयू में हुई हिंसा के बाद कई छात्र कैंपस छोड़ कर जा रहे हैं। घर जाती एक छात्रा ने एएनआई से बातचीत में कल हुई घटना के बारे में कहा कि कुछ लोग बाहर से आए जिनके पास लाठी और रॉड थे। विश्वविद्यालय में हालत बेहद नाजुक है। इसलिए मैं अभी के लिए कैंपस छोड़ कर जा रही हूं।

    जेएनयू में हुए बवाल को लेकर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अभी तीन शिकायतें मिली हैं, हालांकि मामले में अभी पुलिस ने केस दर्ज किया गया है या नहीं, इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा कि जेएनयू हिंसा पर कई शिकायतें आई हैं। जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गृहमंत्रालय ने जेएनयू मामले में जांच बैठा दी है। गृहमंत्रालय ने आदेश दिया था कि आईजी स्तर की पुलिस अधिकारी मामले की जांच करेगा। पश्चिमी परिक्षेत्र की संयुक्त पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह मामले की जांच करेंगी।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगाजियाबाद : सड़क हादसे में ट्रॉली सवार पांच लोगों की मौत
    Next Article चेकिंग के नाम पर फर्जी पुलिसकर्मी बन हार्डवेयर दुकान के स्टाफ को बनाया निशाना, झोले में रखा 1.80 लाख लूटा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.