Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»‘आप’ नेताओं की गिरफ्तारी पर बोले सीएम अरविंद केजरीवाल, हमारी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं पीएम
    देश

    ‘आप’ नेताओं की गिरफ्तारी पर बोले सीएम अरविंद केजरीवाल, हमारी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं पीएम

    Team JoharBy Team JoharMay 19, 2024Updated:May 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं को एक के बाद एक जेल में डाला जा रहा है. इसके विरोध में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, “मिशन झाड़ू के तहत आप नेताओं पर एक्शन हो रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ये सब करवा रहे हैं. चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के बैंक अकाउंट सीज किए जाएंगे. चूंकि प्रधानमंत्री ने आप को खत्म करने का इरादा बना लिया है. उन्होंने कहा कि हम आज यहां इसलिए इकट्ठा हुए है क्योंकि प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी को क्रैश करने का प्लान बनाया है. प्रधानमंत्री जी ने का कहना है कि आम आदमी पार्टी वाले बहुत तेजी से बढ़ रहे है. इस बीच बीजेपी के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मार्च निकाला गया. दिल्ली पुलिस अनाउंसमेंट कर रही है कि इलाके में धारा 144 लगी है. इस जगह को जल्द से जल्द खाली कर दिया जाए. यहां इकट्ठा होना गैर कानूनी है. प्रतिबंधित जगह खाली न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    रोज-रोज जेल का खेल बंद कीजिए

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के खिलाफ मार्च के बाद कहा कि ‘प्रधानमंत्री जी, ये रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए. हम आपके ऑफिस पहुंच गए हैं. पूरी आम आदमी पार्टी को ही एक साथ गिरफ्तार कर कर लीजिए. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई राज्यों में आम आदमी पार्टी बीजेपी के लिए चुनौती बन सकती है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हम गिरफ्तारी से नहीं डरते.

    स्वाति मालीवाल से मारपीट का मामला गरमाया

    स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के आरोप में दिल्ली के सीएम के पूर्व निजी सचिव विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था. पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया.

     

    अरविंद केजरीवाल आप दिल्ली सीएम बीजेपी मार्च राजनीति विरोध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवोटिंग परसेंट बढ़ाने के लिए हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम का आयोजन, मतदान करने का दिया संदेश
    Next Article वोट बहिष्कार को लेकर नक्सलियों ने चिपकाया पर्चा, ग्रामीणों में दहशत

    Related Posts

    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.