Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»क्रिस्पी पनीर फिंगर्स बनाने के लिए अपनाएं ये रेसिपी, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद
    स्वास्थ्य

    क्रिस्पी पनीर फिंगर्स बनाने के लिए अपनाएं ये रेसिपी, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कभी-कभी ब्रेकफास्ट में रूटीन से हटकर कुछ टेस्टी खाने का मन करता है. ऐसे में पनीर फिंगर्स एक बढ़िया फूड डिश हो सकती है. पनीर फिंगर्स स्वादिष्ट होने के साथ ही प्रोचीन रिच फूड है जो कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. पनीर फिंगर्स को बच्चे भी काफी चाव से खाते हैं. अक्सर स्नैक्स के तौर पर पनीर फिंगर्स को बनाया जाता है लेकिन आप इसे नाश्ते में भी परोस सकते हैं. पनीर फिंगर्स बनाना काफी आसान है और ये कम वक्त में ही तैयार होने वाली फूड डिश है.
    पनीर फिंगर्स की रेसिपी सिंपल होने के साथ ही मिनटों में ही तैयार हो जाती है, ऐसे में कम समय में बनने वाला ये बेहतरीन ब्रेकफास्ट हो सकता है. आइए जानते हैं पनीर फिंगर्स बनाने की सिंपल रेसिपी.

    पनीर फिंगर्स बनाने के लिए सामग्री
    पनीर – 250 ग्राम
    मैदा – 1/2 कप
    कॉर्न स्टार्च – 1 टेबलस्पून
    लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
    काली मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
    चाट मसाला – 1/4 टी स्पून
    हल्दी – 3/4 टी स्पून
    ब्रेच चूरा – 1/2 कप
    तेल – तलने के लिए
    नमक – स्वादानुसार

    पनीर फिंगर्स बनाने की विधि
    पनीर फिंगर्स बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को लें और उसे फिंगर के आकार में काट लें. इसके बाद एक बड़ी बाउल में पनीर के टुकड़े डालकर उनमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा सा नमक डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें. अब पनीर को 10 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें. इस बीच एक दूसरी बाउल में मैदा और कॉर्न स्टार्च डालकर मिला लें. इसमें थोड़ा सा नमक और पानी डालकर बैटर तैयार कर लें.

    अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो मैरिनेट किए पनीर के टुकड़े लेकर पहले उन्हें मैदे के घोल में डुबोएं और फिर उन्हें ब्रेड के चूरे में डालकर चारों ओर अच्छी तरह से लपेटकर फ्राई करने के लिए तेल में डाल दें. कड़ाही की क्षमता के मुताबिक पनीर फिंगर्स फ्राई करें. इन्हें तब तक फ्राई करें जब तक कि ये गोल्डन होकर क्रिस्पी न हो जाएं. इसी तरह सारे पनीर फिंगर्स को तल लें. नाश्ते के लिए स्वादिष्ट पनीर फिंगर्स तैयार हो चुके हैं. इन्हें हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहेश बाबू के पिता घट्टामनेनी कृष्णा का निधन, मां के बाद अब उठ गया पिता का साया
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के स्वागत के बाद उलिहातु के लिए रवाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.