राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के स्वागत के बाद उलिहातु के लिए रवाना

रांची। झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर उलिहातु में होने वाले में कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंच चुकी हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ही राष्ट्रपति को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राष्ट्रपति का विशेष विमान खूंटी स्थित उलिहातु के लिए रवाना हो गया। कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ पुलिस छावनी में तब्दील है। तीन लेयर में राष्ट्रपति की सुरक्षा है।