Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गर्मी और लू के कारण केजी से क्लास 8 तक की कक्षाएं स्थगित, शिक्षक जाएंगे स्कूल
    जोहार ब्रेकिंग

    गर्मी और लू के कारण केजी से क्लास 8 तक की कक्षाएं स्थगित, शिक्षक जाएंगे स्कूल

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखण्ड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने और लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए क्लास 8 तक की कक्षाएं स्थगित कर दी गई है. राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक सहित सभी निजी विद्यालयों में KG क्लास से क्लास 8 तक की कक्षाएं अगले आदेश तक के लिए स्थगित की जाती है. यह आदेश दिनांक 30.04.2024 के प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेगा. सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/ गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा. शिक्षकों/शिक्षकेत्तर कर्मियों को देय ग्रीष्मावकाश हेतु अलग से आदेश निर्गत किया जायेगा. ये शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मी प्रतिदिन विद्यालय की निर्धारित अवधि में विद्यालय में उपस्थित होकर कार्य करना सुनिश्चित करेंगे.

    कर्मियों को ये करना होगा काम

    कक्षा 1 से 7 तक के वार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते हुए परीक्षाफल प्रकाशन, रिर्पोट कार्ड की तैयारी, छात्रवार विद्यार्थियों के प्राप्तांक को ई-विद्यावाहिनी में ऑनलाईन प्रविष्टि करने का कार्य पूर्ण करेंगे. यू-डाईस प्लस में विद्यार्थियों के आंकड़ों की शत्-प्रतिशत प्रविष्टि का कार्य पूर्ण करेंगे. विद्यालय के पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की कैटलॉगिंग करते हुए इसे संधारित करना सुनिश्चित करेंगे. विद्यालय के सभी प्रकार के पंजी, बैंक पासबुक, कैशबुक इत्यादि का अद्यतन संधारण करेंगे. शैक्षणिक सत्र-2024-25 के लिए आने वाले विद्यार्थियों का नामांकन का कार्य करेंगे. शैक्षणिक सत्र-2024-25 के लिए कक्षावार एवं विषयवार पाठ्य योजना तथा संबंधित शिक्षण अधिगम सामग्री का निर्माण करेंगे. सभी शिक्षक अपने क्षमता निर्माण हेतु J-Guruji Application में स्वयं को पंजीकृत कराते हुए उस पर उपलब्ध Video Contents का अवलोकन करेंगे.

    ये भी निर्देश

    सभी प्रकार के आवासीय विद्यालय पूर्व की भांति यथावत् संचालित रहेंगे. कक्षा 09 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक संचालित की जाएगी. इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य Outdoor गतिविधियां संचालित नहीं की जाएगी.

    Johar Live अल्पसंख्यक आज की खबर करंट न्यूज गर्मी गैर-सरकारी जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज विद्यालय सरकारी सहायता सिटी न्यूज स्कूल स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक में ‘वसूली गिरोह’ चला रही सरकार, टेक हब को टैंकर हब में बदल दिया है: पीएम मोदी
    Next Article 90 आईएएस अधिकारी चलाते हैं भारत की सरकार, केवल 3 पिछड़े वर्ग से: राहुल गांधी

    Related Posts

    आदिवासी

    जोहार शक्ति ऋंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि

    October 11, 2026
    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति ऋंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026

    नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि

    October 11, 2026

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.