Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»तेलुगु सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता फिश वेंकट का निधन
    मनोरंजन

    तेलुगु सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता फिश वेंकट का निधन

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hyderabad : तेलुगु सिनेमा के जाने-माने हास्य अभिनेता और चरित्र कलाकार फिश वेंकट (वेंकट राजा) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका शुक्रवार को निधन हो गया। 53 वर्षीय फिश वेंकट लंबे समय से किडनी फेल्योर से जूझ रहे थे और हैदराबाद के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    किडनी फेल्योर और डायलिसिस की थी समस्या

    पिछले कई महीनों से फिश वेंकट गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रहे थे। उनकी किडनी फेल होने के कारण नियमित डायलिसिस चल रही थी। हाल ही में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। लेकिन, उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

    हास्य और निगेटिव किरदारों से बनाई थी पहचान

    हैदराबाद में जन्मे फिश वेंकट ने तेलुगु सिनेमा में अपनी एक खास जगह बनाई थी। साल 2000 में फिल्म कुशी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले फिश वेंकट ने आदी, बनी, अदूर, गब्बर सिंह, और डीजे टिल्लू जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। वह मुख्य रूप से हास्य किरदारों के लिए जाने जाते थे, लेकिन कई फिल्मों में उन्होंने निगेटिव रोल भी बखूबी निभाए। हाल ही में वह स्लम डॉग हसबैंड, नरकासुर, और कॉफी विद अ किलर जैसी फिल्मों में नजर आए थे। पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन, रवि तेजा और नागार्जुन जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके फिश वेंकट तेलुगु सिनेमा में एक जाना-पहचाना चेहरा थे।

    प्रभास ने की थी आर्थिक मदद

    फिश वेंकट के मुश्किल वक्त में बाहुबली फेम प्रभास उनकी मदद के लिए आगे आए थे। फिश वेंकट की बेटी श्रावंती ने बताया था कि प्रभास ने उनके किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद का वादा किया था। इसके अलावा, श्रावंती ने चिरंजीवी, पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार्स से भी मदद की अपील की थी।

    तेलुगु सिनेमा में शोक की लहर

    फिश वेंकट के निधन से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके फैंस और सहकलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी कमी तेलुगु सिनेमा में हमेशा खलेगी।

    Also Read : अपर बाजार में निर्माणाधीन मकान से गिरा मजदूर, मौ’त

    Famous Telugu cinema comedian Fish Venkat passes away तेलुगु सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता फिश वेंकट का निधन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपर बाजार में निर्माणाधीन मकान से गिरा मजदूर, मौ’त
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार इस दिन भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीम

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.