Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»JDU नेता के पेट्रोल पंप पर कर्मी की गो’ली मा’रकर ह’त्या
    क्राइम

    JDU नेता के पेट्रोल पंप पर कर्मी की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    Team JoharBy Team JoharMay 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पेट्रोल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kaimur : कैमूर जिले में आज यानी मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी. एक युवक ने पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की शिनाख्त मनोज धोबी के तौर पर की गई है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के ओराडीह गांव निवासी मनीष यादव के रूप में हुई है. घटना भभुआ स्थित बद्री भवानी पेट्रोल पंप की है.

    पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मनीष यादव का मनोज धोबी की बेटी के साथ प्रेम संबंध था. जब मनोज और उनके परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया, तो मनीष ने गुस्से में आकर मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी.

    पेट्रोल पंप मालिक ने जताई चिंता

    पेट्रोल पंप के मालिक और तीन बार JDU के जिला अध्यक्ष रहे चंद्रप्रकाश आर्य ने मीडिया को बताया कि, “बीती रात भी कुछ बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर मारपीट की थी, जिसमें एक कर्मी का सिर फट गया था. आज सुबह मनोज धोबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. लगातार ऐसी घटनाएं चिंता का विषय हैं.” उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई और मृतक के परिवार को सरकारी सहायता राशि प्रदान करने की मांग की.

    पुलिस ने शुरू की जांच

    भभुआ DSP शिव शंकर कुमार ने मीडिया को बताया, “सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं. प्रारंभिक पूछताछ में प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की बात सामने आई है. मामले की गहन जांच की जा रही है.”

    हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए घटनास्थल पर अतिरिक्त बल तैनात किया है. स्थानीय लोग और मृतक के परिजन इस घटना से आक्रोशित हैं और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

    Also Read : बिहार के छह IPS अधिकारी का हुआ ट्रांसफर… देखें LIST

    Badri Bhawani petrol pump Bhabhua Bihar Breaking news Chainpur Police Station crime Crime news Kaimur Manish Yadav Manoj Dhobi murder Oradih village Petrol Pump police action sensational Shooting Tuesday अपराध ओराडीह गांव कैमूर क्राइम न्यूज गोलीकांड चैनपुर थाना ताजा खबर पुलिस कार्रवाई पेट्रोल पंप बद्री भवानी पेट्रोल पंप बिहार भभुआ मंगलवार मनीष यादव मनोज धोबी सनसनीखेज हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News झारखंड के IAS विनय चौबे पूछताछ के बाद हिरासत में, ACB ने की बड़ी कार्रवाई
    Next Article आजाद सिरकार ने फिर किया धमकी भरा पोस्ट, लिखा- कान का पर्दा खोलकर मेरी बातों को…

    Related Posts

    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.