Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»ईरान के दक्षिणी इलाके में भूकंप, तीन की मौत; 31 लोग घायल
    Uncategorized

    ईरान के दक्षिणी इलाके में भूकंप, तीन की मौत; 31 लोग घायल

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    तेहरान: दक्षिणी ईरान में बीती रात भूकंप के कारण तीन लोगों की मौत की खबर है. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई.

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीती रात करीब 3 बजे भूकंप आया जिसका केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे था. इस आपदा के बाद लोगों में भय है. पिछले महीने भी ईरान में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे.

    गौरतलब है कि ईरान के दक्षिणी सूबे में 25 जून को 5.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था. इस आपदा के चलते कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हो गये थे.

    ईरानी मीडिया ने यह जानकारी थी. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बताया कि होर्मोज़्गान प्रांत के किश द्वीप से 22 किलोमीटर उत्तर पूर्व स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजकर सात मिनट पर भूकंप आया जिसका केंद्र सतह से 22 किलोमीटर नीचे था.

    इरना ने किश द्वीप अस्पताल के प्रमुख मुश्तफा नदियलिनजाद के हवाले से बताया कि गिरने से चार लोगों की हड्डियां टूटी गयीं, एक व्यक्ति को तीसरी मंजिल से गिरने की वजह से दिमाग में चोट लगी, हड्डियां टूटी और रक्त स्राव हो रहा था. मुश्तफा ने बताया, ‘ऑपरेशन कक्ष में सर्जरी के बावजूद व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका.

    उन्होंने बताया कि भूंकप आने पर इलाके से भागने के दौरान 31 लोग घायल हुए जिनमें से अधिकतर को मामूली चोटें आई है. उल्लेखनीय है कि किश द्वीप फारस की खाड़ी में मौजूद है और इसकी दूरी राजधानी तेहरान से करीब 1,025 किलोमीटर है. अधिकारियों ने बताया कि गत 10 दिनों में कई बार इलाके में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य में एक और हूल की आवश्यकता
    Next Article लातेहार : मोटरसाइकिल और बस की टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.