Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लातेहार : मोटरसाइकिल और बस की टक्कर, पिता-पुत्र की मौत
    झारखंड

    लातेहार : मोटरसाइकिल और बस की टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार। चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सासंग गांव के पास एनएच 75 पर मोटरसाइकिल और बस की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार पिता और पुत्र की मौत हो गयी है।मृतकों की पहचान दिनेश भुइयां 28 साल और उसके 3 वर्षीय पुत्र शिवा के रूप में हुई है। दिनेश चंदवा थाना क्षेत्र के रखात गांव के रहने वाले थे। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

    शनिवार सुबह दिनेश अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर लातेहार स्थित अपने ससुराल से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक यात्री बस ने मोटरसाइकिल सवार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही मोटरसाइकिल पर सवार पिता और पुत्र की मौत हो गयी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना चंदवा पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी जब्त कर लिया है।

    सड़क दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहनों का परिचालन अनियंत्रित रूप से किया जाता है। इस कारण अक्सर इस सड़क पर दुर्घटना होती रहती है और लोगों की जान जाती है। इसके बावजूद प्रशासन के द्वारा इस बिंदु पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती। अगर प्रशासन वाहनों के अनियंत्रित रूप से परिचालन पर अंकुश नहीं लगाएगी तो वो लोग आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईरान के दक्षिणी इलाके में भूकंप, तीन की मौत; 31 लोग घायल
    Next Article तिरुवनंतपुरम में कर्ज से लदे परिवार के पांच सदस्यों ने की खुदकशी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.