Joharlive Desk : पुलवामा आतंकवादी हमले से जुड़े आतंकवादी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आतंकवादी संगठनों और सुरक्षा बलों के बीच हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमजा बुरहान मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था। वह कुछ साल पहले जवानों पर पाकिस्तान गया था और वहीं रह रहा था। बाद में उसके नाम कई आतंकवादी गतिविधियों और पुलवामा हमले से जुड़े नेटवर्क में सामने आया था।


