Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»दरभंगा की पंचायत ने गैंगरेप मामले को रफा-दफा किया: कहा पीड़िता की इज्जत की कीमत 2000 रुपये
    क्राइम

    दरभंगा की पंचायत ने गैंगरेप मामले को रफा-दफा किया: कहा पीड़िता की इज्जत की कीमत 2000 रुपये

    Sponsored By: ADITI ARYA August 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    xr:d:DAFZa2lduN0:3678,j:3420896152873752952,t:23121405
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने एक नया मोड़ ले लिया है.  3 अगस्त को हुई इस घटना के बाद पंचायत ने मामले को रफा दफा करने की कोशिश की और इसकी कीमत 2000 रुपये लगाई.  पीड़िता के परिवार ने इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया है.  परिजन पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं.  परिजनों का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराने में चार दिन लग गए.

    लड़की की इज्जत की कीमत 2000

    दरअसल, घटना 3 अगस्त की शाम की है जब पीड़िता अपने घर के पास घास काट रही थी. इसी दौरान मोहम्मद नदीम नाम का युवक अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसे घसीटकर पास के एक बगीचे में ले गया. आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए. ग्रामीणों ने पीड़िता को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में देखा और उसे घर पहुंचाया. होश में आने पर पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई. बताया जा रहा है कि अगले दिन 4 अगस्त को गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत ने मामले को रफा दफा करने की कोशिश की और लड़की की इज्जत की कीमत 2000 रुपये लगाई.

    घटना के 4 दिन बाद हुई FIR

    पीड़िता के परिवार वाले पंचायत के इस फैसले से संतुष्ट न होकर उन्होंने 7 अगस्त को बड़गांव थाने में मोहम्मद नदीम और उसके तीन साथियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई. पीड़िता के चचेरे भाई ने बताया कि पंचायत ने कहा कि लड़का इस घटना में दोषी नहीं है.  अगर आप लोग उसे दोषी मानते हैं तो दंड स्वरूप पैसा लेकर मामले को रफा दफा कर दीजिए. लेकिन हमारा परिवार इस पंचायत को नहीं माना और 7 अगस्त को मोहम्मद नदीम सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है.

    पुलिस पर लापरवाही के आरोप

    पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं. घटना के चार दिन बाद 7 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद 9 अगस्त को पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया, जहां उसका मेडिकल टेस्ट कराने में चार दिन लग गए. 12 अगस्त को पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया.

    #Online news Daily News Johar Live Online news आज की खबर कहा पीड़िता की इज्जत की कीमत 2000 रुपये दरभंगा की पंचायत ने गैंगरेप मामले को रफा-दफा किया मुख्य समाचार रेप केस रेप मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराम रहीम को विधानसभा चुनाव से पहले मिली राहत: हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फरलो की मंजूरी दी
    Next Article मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना की शुरुआत, रक्षा बंधन पर 1000 रुपये भेजे जाएंगे

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.