Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»संजय सेठ के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, महासचिव बोले बीजेपी इवीएम के आशीर्वाद से जीत रही
    झारखंड

    संजय सेठ के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, महासचिव बोले बीजेपी इवीएम के आशीर्वाद से जीत रही

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मोदी सरकार के दस सालों के दरम्यान दलित, आदिवासी, बहुजन, अल्पसंख्यक और महिलाओं को केन्द्र सरकार की नाइंसाफी का सामना करना पड़ा है. इन वर्षों में जातिगत भेदभाव और अत्याचार बढ़ा हैं. भाजपा नेता आरक्षण खत्म करने और संविधान को बदलने की धमकी दे रहे हैं. आज रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ ने अपने कथन से यह साबित कर दिया है कि भाजपा चुनाव जनता के आशीर्वाद से नहीं ईवीएम के आशीर्वाद से जीतती रही है. उक्त बातें झारखंड कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कही. उन्होंने संजय सेठ पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस देश की संपत्ति का सर्वे इसलिए करानी चाहती है ताकि देश की जनता को यह पता चल सके कि भाजपा ने अपने शासनकाल में देश की कितनी संपत्तियां बेची है. देश की जनता की गाढ़ी कमाई से कांग्रेस की सरकार ने जो सरकारी संपत्ति बनाई उसे कैसे अपने पूंजीपति मित्रों के हवाले कर दिया. देश की जनता कंगाल होते चली गई इसकी जानकारी देशवासियों को होना जरूरी है.

    16 लाख करोड़ की कर्ज माफी क्यों

    कांग्रेस इसलिए भी संपत्ति का सर्वे कराना चाहती है ताकि जनता जनता यह जान सके कि भाजपा के नेताओं ने कैसे अनैतिक तरीके से अथाह संपतियां अर्जित की है. 16 लाख करोड़ रुपये पूंजीपतियों का कर्ज माफ क्यों किया गया. इसका जवाब संजय सेठ को देना चाहिए. मोदी जी ने जितनी राशि अपने पूंजीपति मित्रों का माफ किया उससे दस करोड़ अन्नदाता किसान परिवार का कर्ज माफ किया जा सकता था. वहीं किसानों को आत्महत्या नहीं करनी पड़ती. भाजपा सांसद संजय सेठ को महंगाई और बेरोजगारी पर बात करनी चाहिए. इन दस सालों में प्रधानमंत्री ने देश को गर्त में पहुंचा दिया. सेठ यह बताएं कि अपने पांच साल के कार्यकाल में कभी भी सदन में महंगाई, बेरोजगारी, सरना धर्म कोड, ओबीसी को 27 प्रतिशत का आरक्षण की आवाज लोकसभा में क्यों नहीं उठाई. अगर इन मुद्दों को उन्होंने सदन में उठाया है तो राज्य की जनता के समक्ष प्रमाण देना चाहिए. सिर्फ झूठ बोलकर केन्द्र सरकार का भ्रष्टाचार को वह ढंक नहीं सकते. राज्य की जनता भाजपा और उसके नेता नरेंद्र मोदी के झूठ और समाज को बांटने की राजनीति को समझ चुकी है. वोट के माध्यम से चोट करने के लिए जनता तैयार बैठी है.

    ये भी पढ़ें: चमरा लिंडा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया पर्चा, लोहरदगा में होगा त्रिकोणीय मुकाबला

    Johar Live अल्पसंख्यक आज की खबर आदिवासी करंट न्यूज कांग्रेस कमिटी केन्द्र सरकार जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर दलित न्यूज हेडलाइन बहुजन मुख्य समाचार मोदी सरकार राकेश सिन्हा रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआवश्यक सेवाओं से जुड़ा एक भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे : के. रवि कुमार
    Next Article अंशु कला केन्द्र में चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों को किया गया सम्मानित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    Latest Posts

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.