Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आवश्यक सेवाओं से जुड़ा एक भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे : के. रवि कुमार
    झारखंड

    आवश्यक सेवाओं से जुड़ा एक भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे : के. रवि कुमार

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : निर्वाचन कार्य से जुड़े और वैसे मतदाता, जो आवश्यक सेवा जैसे रेलवे, स्वास्थ्य, मीडिया, अग्निशमन आदि में कार्यरत हैं और वे मतदान के दिन अपने कर्तव्य पर रहने के कारण मतदान केंद्र नहीं जा सकते, उन सभी मतदाताओं का फॉर्म 12 डी भरवाकर आवेदन ले लें एवं उनका पोस्टल बैलेट से मतदान सुनिश्चित कराएं. एक भी मतदाता, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहते हों, वह अपने मतदान के अधिकार से वंचित न हों, इस ध्येय को लक्षित कर पदाधिकारी कार्य करें. उक्त निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने निर्वाचन सदन से सभी जिलों के जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में दिया.

    उन्होंने कहा कि सभी जिलों के पोस्टल बैलेट कोषांग के पदाधिकारी अपने जिले की आवश्यक सेवाओं से जुड़े एवं मतदान कार्य में कार्यरत मतदाताओं से पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए विहित फॉर्म भरवाकर आवेदन ले लें अथवा वे स्वयं मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने के लिए इच्छुक हैं, वैसी स्थिति में उनकी/ उनके संस्थान की प्रतिक्रिया लेते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए प्रारूप में प्रतिवेदन समर्पित करें.

    उन्होंने कहा कि रेलवे के सभी संबंधित पदाधिकारियों से निकट समन्वयन स्थापित कर सभी रेलकर्मियों, वेंडरों, कुलियों सहित अन्य लोगों को भी मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक करें साथ ही उनके सुगम मतदान के लिए आवश्यक प्रयास करें. उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर इस मामले में असहयोग की संभावना हो, तो बताएं. इसी प्रकार से 80 वर्ष से अधिक आयु के वैसे वरिष्ठ नागरिक अथवा दिव्यांग मतदाता, जो मतदान केंद्र तक आने-जाने में अक्षम हों, उनके पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूरी कर लें.

    इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, राज्य पुलिस पोस्टल बैलेट नोडल पदाधिकारी पटेल मयूर कन्हैया लाल, ओएसडी गीता चौबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें : युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक में बोले अनूप सिंह, हिंदू-मुस्लिम का विभाजन कर लड़वाने का काम कर रही बीजेपी

    elections jharkhand Johar Live K Ravi Kumar Lok Sabha elections ranchi Trending News के रवि कुमार चुनाव जोहार लाइव झारखंड ट्रेंडिंग खबर रांची लोकसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवा कांग्रेस कमेटी की बैठक में बोले अनूप सिंह, हिंदू-मुस्लिम का विभाजन कर लड़वाने का काम कर रही बीजेपी
    Next Article संजय सेठ के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, महासचिव बोले बीजेपी इवीएम के आशीर्वाद से जीत रही

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.