Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»CM ने पटना के बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन
    ट्रेंडिंग

    CM ने पटना के बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : CM नीतीश कुमार ने आज पटना जिले के बिक्रम प्रखंड स्थित लॉक कैनाल बैंक पर निर्मित सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया। यह परियोजना राज्य सरकार के जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

    इस अवसर पर CM ने कहा कि राज्य सरकार नहरों, बांधों, नदियों एवं तटबंधों के किनारे उपलब्ध खाली भूमि पर बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर रही है, ताकि पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम की जा सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा, “सौर ऊर्जा से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और प्रदूषण रहित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इससे स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक लाभ भी मिलेगा।”

    CM

    CM ने बताया कि अब हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है और राज्य सरकार सस्ती, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने परियोजना स्थल का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों से इसकी कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

    CM

    परियोजना की प्रमुख बातें :

    • पटना जिले के विक्रम लॉक के समीप मुख्य नहर के किनारे 2 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की गई है।
    • परियोजना की स्थापना जल संसाधन विभाग की भूमि पर की गई है, और इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सीधे कोई वित्तीय व्यय नहीं किया गया है।
    • निजी कंपनी द्वारा यह संयंत्र स्थापित किया गया है, जो आगामी 25 वर्षों तक ऊर्जा विभाग को 3.10 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराएगी।

    CM

    अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह परियोजना जल-जीवन-हरियाली अभियान के 10वें अवयव – “सौर ऊर्जा उपयोग को प्रोत्साहन एवं ऊर्जा की बचत” – के तहत स्थापित की गई है। इस परियोजना के माध्यम से बिहार सरकार ने हरित ऊर्जा की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया है, जो राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को आत्मनिर्भर और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

    Also Read : युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौ’त, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    bihar government Bikram Block clean energy CM Nitish Kumar CM नीतीश कुमार Development Project Environmental Conservation government scheme green energy inauguration Jal-Jeevan-Hariyali Campaign Lock Canal Bank patna renewable energy Solar Energy Project Solar Power उद्घाटन जल-जीवन-हरियाली अभियान नवीकरणीय ऊर्जा पटना पर्यावरण संरक्षण बिक्रम प्रखंड बिहार सरकार लॉक कैनाल बैंक विकास परियोजना सरकारी योजना सौर ऊर्जा सौर ऊर्जा परियोजना स्वच्छ ऊर्जा हरित ऊर्जा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम आवास योजना: किस्त न देने से अटका 9660 फ्लैटों का निर्माण कार्य…
    Next Article RCB टीम पहुंची बेंगलुरु, CM सिद्धारमैया करेंगे सम्मानित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026
    झारखंड

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.