Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौ’त, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
    बिहार

    युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौ’त, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Siwan : सीवान जिला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की शिनाख्त संजय कुमार महतो उर्फ रोशन कुमार के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की बॉडी सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा मिल था, जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल भिजवाया। हालांकि, युवक की हालत इतनी नाजुक थी कि वह उपचार के दौरान दम तोड़ गया। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र से सामने आई है।

    रात में हमला

    रोशन पचरुखी थाना क्षेत्र के भवानी मोड़ निवासी था, जो वर्तमान में सीवान शहर के शुक्ला टोली में किराए पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह एक दिन पहले हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर गांव में रिश्तेदारी में गया हुआ था। रात के समय कुछ अज्ञात लोगों ने उसे पकड़कर बेरहमी से पीटा और गांव के पास फेंक दिया।

    युवक

    इलाज के दौरान मौत

    घटना के अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने युवक को अधमरे हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला

    स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि युवक का किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध था और उसी को लेकर यह हमला किया गया। हुसैनगंज थानेदान ने भी प्रेम प्रसंग की आशंका जताते हुए कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और सच्चाई जल्द सामने लाई जाएगी।

    परिजनों का विरोध प्रदर्शन

    युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों ने सदर अस्पताल के सामने आगजनी कर सड़क जाम कर दी और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे आंदोलन जारी रखेंगे। परिजनों ने वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की है।

    जांच जारी

    पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। नगर थाना की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    Also Read : पिकअप वैन की टक्कर से राजमिस्त्री की चली गयी जान, चालक फरार

    Bihar Crime News body found roadside breaking news Siwan critical condition death during treatment death in hospital HussainGanj crime HussainGanj police station latest news Siwan police investigation shocking incident Siwan Siwan crime youth beaten to death youth murder अस्पताल में मौत इलाज के दौरान मौत गंभीर हालत दिल दहला देने वाली घटना पुलिस जांच बिहार क्राइम न्यूज ब्रेकिंग न्यूज सीवान युवक की पिटाई युवक की हत्या सड़क किनारे शव सीवान सीवान अपराध सीवान ताजा खबर हुसैनगंज क्राइम हुसैनगंज थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलाइट हाउस प्रोजेक्ट में फ्लैट के लिए 12 जून तक अंतिम भुगतान का मौका
    Next Article सरना कोड पर सियासी घमासान के बीच अब कुड़मी समाज को ST दर्जा देने की मांग ने पकड़ा जोर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.