Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jun, 2026 ♦ 8:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»पीएम आवास योजना: किस्त न देने से अटका 9660 फ्लैटों का निर्माण कार्य…
    जमशेदपुर

    पीएम आवास योजना: किस्त न देने से अटका 9660 फ्लैटों का निर्माण कार्य…

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: झारखंड की आर्थिक राजधानी जमशेदपुर के बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट बीते छह सालों से अधर में लटका हुआ है। कारण है—लाभुकों की किस्त जमा करने में लापरवाही और बैंकों की अनिच्छा। नतीजा ये है कि 30 ब्लॉकों में बनने वाले 9660 फ्लैट आज भी सिर्फ कागज़ों और अधूरे ढांचों तक ही सीमित हैं।

    इस योजना के तहत 48 एकड़ ज़मीन पर कुल 32 ब्लॉक में 9,592 फ्लैट बनाए जाने थे। लेकिन अब तक केवल दो ब्लॉक में 644 फ्लैट का निर्माण ही 90 प्रतिशत तक पूरा हो पाया है। बाकी 30 ब्लॉक में काम लगभग ठप है।

    योजना के लाभुकों की बात करें तो 5366 लोगों की लॉटरी हो चुकी है लेकिन केवल 280 लोगों ने ही ₹4.31 लाख की पूरी किस्त जमा की है। बाकी 5086 लाभुकों ने या तो पहली किस्त दी है या फिर दूसरी लेकिन पूरी राशि नहीं दे पाए हैं।

    लाभुकों की ढिलाई का एक कारण यह भी है कि निर्माण कार्य की धीमी गति ने उनके मन में शंका पैदा कर दी है। स्थानीय निवासी राम प्रकाश का कहना है कि जब तक काम आगे नहीं बढ़ता तब तक पैसे जुटाना मुश्किल है। वहीं कई लोगों को उम्मीद थी कि बैंक से लोन आसानी से मिल जाएगा लेकिन बैंक भी इस योजना में लोन देने से कतराते दिख रहे हैं।

    इस योजना में सरकार का अंशदान केवल 33 प्रतिशत है जबकि 67 प्रतिशत राशि लाभुकों से आनी थी। इसी राशि से निर्माण कार्य किया जाना था। अब जब लाभुक किस्त नहीं जमा कर रहे तो बिल्डर को भुगतान नहीं हो पा रहा और निर्माण कार्य रुक गया है।

    जमशेदपुर अक्षेस की चिंता

    जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JAMADA) के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार का कहना है कि योजना को गति देने की कोशिशें जारी हैं। दो ब्लॉक में काम लगभग पूरा हो चुका है लेकिन बाकी ब्लॉकों का काम कब शुरू होगा इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है।

    Also read: अब इस iPhone और iPad में नहीं चलेगा यूट्यूब, लाखों यूज़र्स की बढ़ी परेशानी…

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब इस iPhone और iPad में नहीं चलेगा यूट्यूब, लाखों यूज़र्स की बढ़ी परेशानी…
    Next Article CM ने पटना के बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नामकुम में अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने मारा छापा… देखें वीडियो

    June 3, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा नगर पंचायत में अवैध वसूली का आरोप, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खोला मोर्चा

    June 3, 2026
    झारखंड

    रामगढ़ में खेल परिसरों का डीसी ऋतुराज ने किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

    June 3, 2026
    Latest Posts

    नामकुम में अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने मारा छापा… देखें वीडियो

    June 3, 2026

    जामताड़ा नगर पंचायत में अवैध वसूली का आरोप, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खोला मोर्चा

    June 3, 2026

    रामगढ़ में खेल परिसरों का डीसी ऋतुराज ने किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

    June 3, 2026

    डीसी ने मोहनपुर प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, कामकाज में तेजी लाने के दिए निर्देश

    June 3, 2026

    हजारीबाग में मासूम से दरिंदगी का खुलासा, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी ने की ह’त्या

    June 3, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.