Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का हुआ समापन
    ट्रेंडिंग

    उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का हुआ समापन

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2023Updated:November 20, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत सोमवार को संपन्न हो गया. सुबह छठ व्रतियों ने पूरी आस्था के साथ उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर परिवार के साथ-साथ सभी के लिए सुख और समृद्धि की कामना की. छठ महापर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया. राजधानी रांची में विभिन्न जलाशयों के आसपास मेला सा नजारा देखने को मिला.

    जलाशयों के आसपास रंग-बिरंगी लाइटें लगी थीं. रांची के अरगोड़ा तालाब, विवेकानंद सरोवर, बटन तालाब, शालीमार तालाब, हटिया डैम, हटनिया तालाब, कांके डैम, स्वर्णरेखा नदी तट के साथ साथ अन्य जलाशयों में छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन और रांची नगर निगम की ओर से विशेष तैयारियां की गयी थीं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और लाइटिंग के बीच छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया.

    कृत्रिम तालाब और जलाशयों का निर्माण कर की सूर्य की उपासना

    इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने कॉलोनी, आवासीय परिसर के बाहर बनें कृत्रिम तालाब और अपार्टमेंट की छतों पर भी अस्थायी जलाशय निर्माण कर भगवान सूर्य की उपासना की. कृत्रिम तालाबों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कई जगहों पर तो भगवान सूर्य की प्रतिमा भी बैठायी गयी थी.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दिया अर्घ्य

    शाम को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के साथ राजधानी रांची के हटनिया तालाब स्थित छठ घाट पहुंचे और डूबते हुए भगवान सूर्य देवता को अर्घ्य दिया. मौके पर रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी परिजनों के साथ हटनिया तालाब के छठ घाट पर मौजूद थे.

    इसे भी पढ़ें: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त आया सामने, आज से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकार से आस लगाये बैठे हैं राज्य के 14042 टेट सफल अभ्यर्थी, 3 माह से राजभवन के समक्ष दे रहे धरना
    Next Article गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने निकाली प्रभातफेरी, शबद गायन भी हुआ

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.