Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त आया सामने, आज से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा
    ट्रेंडिंग

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त आया सामने, आज से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अयोध्या : 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की तिथि पहले ही घोषित हो चुकी थी. अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की मुहूर्त भी सामने आ गई है. 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12:20 बजे पीएम नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे.  इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य खास मेहमान मौजूद रहेंगे.

    इस समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए अयोध्या में साकेत निलयम में हुई संघ परिवार की बैठक में कई अहम फैसले किए गए. इसमें समारोह के अभियान को चार चरणों में बांटकर तैयारियों को आगे बढ़ाने का निर्णय किया गया है. अंतिम चरण रामलला के विराजमान होने के बाद शुरू होगा. इसके लिए छोटी-छोटी संचालन समिति बनाई जाएंगी. जिला व खंड स्तर पर 10-10 लोगों की टोली बनाने पर सहमति बनी है. इस बीच रामनगरी की 14 कोसी परिक्रमा 20 नवंबर को देर रात से शुरू होगी. इसमें 20 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

    टोली में मंदिर आंदोलन के कारसेवकों को भी शामिल किया जाएगा. टोलियां 250 स्थानों पर बैठकें कर समारोह से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील करेंगी. दूसरा चरण एक जनवरी से शुरू होगा. इसमें घर-घर संपर्क योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों में पूजित अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र व एक पत्रक दिया जाएगा.

    इसके जरिये लोगों से समारोह के दिन दीपोत्सव मनाने की अपील की जाएगी. 22 जनवरी को तीसरे चरण में रखा गया है. उस दिन पूरे देश में उत्सव हो व घर-घर अनुष्ठान हों, ऐसा माहौल बनाया जाएगा. चौथे चरण में देशभर के भक्तों को रामलला के दर्शन कराने की योजना है. यह चरण गणतंत्र दिवस से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा. यह अभियान प्रांतवार चलाया जाएगा. अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं को 31 जनवरी व 01 फरवरी को दर्शन कराने पर योजना है.

    आज रात 2:09 बजे से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा

    रामनगरी की 14 कोसी परिक्रमा 20 नवंबर को रात 2:09 बजे से शुरू होगी. परिक्रमा में लगभग 42 किमी का रास्ता तय करना होगा. इसके लिए सड़कों और चौराहों को दुरुस्त किया जा रहा है. धूल न उठे इसके लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है. बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं. अस्थायी बस अड्डा भी बनाया गया है. मठ-मंदिर सज गए हैं. ये परिक्रमा 21 नवंबर की रात 11:38 बजे समाप्त होगी.

    इसे भी पढ़ें: अर्घ्य देकर लौट रहे परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो सगे भाइयों की मौत, 4 घायल

     

    14 Kosi Parikrama 14 कोसी परिक्रमा City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News Muhurat News Headline Ram Lalla's Pran Pratistha Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार मुहूर्त रामलला की प्राण प्रतिष्ठा लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअर्घ्य देकर लौट रहे परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो सगे भाइयों की मौत, 4 घायल
    Next Article सरकार से आस लगाये बैठे हैं राज्य के 14042 टेट सफल अभ्यर्थी, 3 माह से राजभवन के समक्ष दे रहे धरना

    Related Posts

    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.