Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»10 लाख घूस मांगने वाली CDPO 50 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, 4 लाख कैश घर से बरामद
    बिहार

    10 लाख घूस मांगने वाली CDPO 50 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, 4 लाख कैश घर से बरामद

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026No Comments2 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनीता कुमारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बिहार के किशनगंज जिले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठाकुरगंज की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (ICDS DPO-2) अनीता कुमारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई 20 फरवरी 2026 को एक लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत मिलने के बाद टीम ने पूरे मामले की जांच की और फिर प्लान बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही अनीता कुमारी ने 50 हजार रुपये लिए, टीम ने तुरंत उन्हें दबोच लिया।

    10 लाख रुपये की थी डिमांड

    शिकायत नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी निवासी नागेंद्र कुमार ने दी थी। उनका आरोप है कि डीपीओ उन्हें आरोप पत्र गठित कर निलंबित कराने की धमकी दे रही थीं। नागेंद्र कुमार के मुताबिक, कार्रवाई से बचाने के नाम पर उनसे पूरे 10 लाख रुपये की मांग की गई थी। काफी दबाव के बाद 50 हजार रुपये की पहली किस्त देने की बात तय हुई, जिसके बाद उन्होंने निगरानी विभाग से संपर्क किया।

    घर की तलाशी में 4 लाख कैश बरामद

    गिरफ्तारी के बाद टीम ने अनीता कुमारी के आवास की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से 4 लाख रुपये नगद बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कांड संख्या 08/2026 दर्ज कर लिया गया है। विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपी को शनिवार को निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा।

    विभाग में मची हलचल

    इस कार्रवाई के बाद आईसीडीएस विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों और जिले के अन्य अधिकारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। लोग खुलकर कह रहे हैं कि अगर इसी तरह कार्रवाई होती रही तो भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकती है। आम लोगों का भी मानना है कि ऐसी कार्रवाई से सरकारी योजनाओं का फायदा सही लाभुकों तक पहुंचेगा। निगरानी विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    Also Read : बिहार विधानसभा में मैथिली ठाकुर का वार, लालू को ‘धृतराष्ट्र’ और तेजस्वी को ‘दुर्योधन’ कहा

    #Bihar #Kishanganj #Thakurganj #SVUAction #VigilanceRaid #BriberyCase #Corruption #ICDS #DPOArrested #BreakingNews #BiharNews #Nalanda #AntiCorruption #SpecialVigilanceUnit
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू रेंज में निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी, डीआईजी किशोर कौशल खुद कर रहे मॉनिटरिंग
    Next Article झारखंड में कल खुले रहेंगे सारे सरकारी दफ्तर, विधानसभा सत्र को लेकर सरकार ने लिया फैसला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.