Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»बिहार विधानसभा में मैथिली ठाकुर का वार, लालू को ‘धृतराष्ट्र’ और तेजस्वी को ‘दुर्योधन’ कहा
    Uncategorized

    बिहार विधानसभा में मैथिली ठाकुर का वार, लालू को ‘धृतराष्ट्र’ और तेजस्वी को ‘दुर्योधन’ कहा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मैथिली ठाकुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मैथिली ठाकुर का भाषण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने शिक्षा बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर तीखा प्रहार किया और लालू प्रसाद यादव को धृतराष्ट्र तथा तेजस्वी यादव को दुर्योधन कहा। मैथिली के इस बयान के बाद सदन में जोरदार हंगामा भी देखने को मिला।

    “तमसो मा ज्योतिर्गमय” से शुरू हुआ भाषण

    मैथिली ठाकुर ने अपने वक्तव्य की शुरुआत संस्कृत के श्लोक “तमसो मा ज्योतिर्गमय” से की। उन्होंने कहा कि जब वे सदन में खड़ी होती हैं, यह श्लोक उनके मन में गूंज रहा होता है। भाषण के दौरान उन्होंने पुराने दौर को याद किया और बताया कि कभी महिलाएं घर से बाहर निकलने में भी असुरक्षित महसूस करती थीं, लेकिन आज महिलाएं दरभंगा से पटना तक अकेले सुरक्षित सफर कर रही हैं।

    जंगलराज का ज़िक्र, नीतीश सरकार की सराहना

    मैथिली ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए जंगलराज की याद दिलाई और कहा कि उस समय शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। सरकारी स्कूलों की इमारतें जर्जर थीं, ताले लगे हुए थे और बजट ज़मीन पर असर नहीं दिखता था। गरीब परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा तो दूर की बात थी, क्योंकि रोज़ की रोटी भी मुश्किल थी। वहीं, उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा और महिला सुरक्षा में सुधारों की सराहना की। विशेष रूप से साइकिल वितरण योजना की सफलता पर जोर दिया।

    लालू-तेजस्वी पर महाभारत वाला प्रहार

    अपने भाषण में मैथिली ठाकुर ने कहा कि पुराने दौर के गवाह आज विपक्ष में बैठे हैं। उन्होंने लालू यादव की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र से की और कहा कि उस समय के राजा को बिहार की चिंता नहीं थी, उन्हें केवल अपने दुर्योधन की फिक्र थी। इसके बाद उन्होंने तेजस्वी यादव को दुर्योधन बताया।

    सदन में विपक्ष का कड़ा विरोध

    मैथिली के इस बयान के बाद RJD विधायकों ने कड़ा विरोध जताया। सदन में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और गरमागरम बहस भी हुई।

    Also Read : बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को चेताया, बोले- विकास रुका तो सत्ता से उतार देगी जनता

    #मैथिली_ठाकुर #बिहारविधानसभा #बजटसत्र #लालू_यादव #तेजस्वी_यादव #शिक्षाबजट #महाभारतराजनीति #नीतीशकुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसमाजसेवी प्रेमचंद का निधन, डायन प्रथा के खिलाफ बुलंद की थी आवाज
    Next Article झारखंड विधानसभा में 6450 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट पेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.