Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 6, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 बोतल शराब बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है, जो जनरल स्टोर की आड़ में लंबे समय से अवैध शराब बेचने का काम कर रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़का चुंबा गांव के ठाकुरगोड़ा इलाके में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूचना मिलते ही मांडू इंस्पेक्टर रजत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान राधेश्याम जनरल स्टोर के पास स्थित एक मकान से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।

    रामगढ़ मुख्यालय डीएसपी चंदन कुमार वत्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि छापेमारी के दौरान 18 अलग-अलग ब्रांड की कुल 320 बोतल शराब जब्त की गई। मौके से राधेश्याम महतो नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि राधेश्याम महतो पहले से भी अवैध शराब कारोबार से जुड़ा रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना में भी शराब बिक्री से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। इस बार भी उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    छापेमारी टीम में कुजू ओपी के सब-इंस्पेक्टर आशीष कुमार गौतम, ओंकार पाल, जमादार राजेश कुमार, गणेश महतो समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इलाके में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे धंधे में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    Liquor Racket Operating Under the Guise of a General Store; Police Seize 320 Bottles जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र
    Next Article बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    धनबाद में भीषण हादसा, ऑटो-ट्रेलर टक्कर में 1 की मौत, 6 घायल

    May 4, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.