Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चंदन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Shebganj : साहिबगंज के बरहड़वा थाना क्षेत्र में हुए चंदन बेसरा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी पिंकी बीबी उर्फ पिंकी बेसरा को पश्चिम बंगाल के कालियाचक से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिंकी ने अपने प्रेमी राशेद अली के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। मामले की जानकारी बुधवार को बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।

    सुनसान इलाके में मिला था शव

    पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को चावलछल्ला और लाधोपाड़ा के बीच दोपहर में एक युवक का शव बरामद हुआ था। बाद में उसकी पहचान फरक्का थाना क्षेत्र के कलाईडांगा निवासी चंदन बेसरा के रूप में हुई। घटना के बाद मृतक के बेटे रूपेण बेसरा की शिकायत पर बरहड़वा थाना में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में मृतक की पत्नी पिंकी बीबी पर कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर हत्या कराने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

    पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं दो आरोपी

    जांच के दौरान पुलिस ने इस कांड में शामिल 23 वर्षीय इस्ताक शेख और 35 वर्षीय राशेद अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस लगातार मुख्य आरोपी पिंकी की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि पिंकी पश्चिम बंगाल के कालियाचक इलाके में छिपी हुई है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    प्रेम विवाह के बाद बढ़ गया था विवाद

    पूछताछ में पिंकी ने बताया कि उसने चंदन बेसरा से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों फरक्का के मुस्तफा कॉम्प्लेक्स में किराए के मकान में रहते थे। कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा और अक्सर झगड़े होने लगे। इसी दौरान पिंकी की नजदीकी राशेद अली से बढ़ गई। पुलिस के अनुसार, चंदन बेसरा को दोनों के संबंध की जानकारी हो गई थी। इसके बाद घर में तनाव और ज्यादा बढ़ गया था।

    फोन कर बुलाया और मार डाला

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 8 अप्रैल को पिंकी ने अपने पति चंदन बेसरा को फोन कर लोहापट्टी बुलाया था। वहां पहले से राशेद अली मौजूद था। राशेद को देखकर चंदन नाराज हो गया और तीनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान पिंकी और राशेद ने मिलकर चंदन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव को चावलछल्ला और लाधोपाड़ा के बीच सुनसान इलाके में फेंक दिया गया।

    रेलवे में करता था नौकरी

    मृतक चंदन बेसरा रेलवे में ट्रैक मेंटेनेंस का काम करता था। उसकी ड्यूटी बिंदुपाड़ा स्टेशन पर थी। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच पूरी कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। छापेमारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार और थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

    Also Read : मासूम से दरिंदगी करने वाले को 20 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

    Chandan Besra Murder Case Solved: Wife Murders Husband in Collusion with Lover; Arrested गिरफ्तार चंदन बेसरा हत्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमासूम से दरिंदगी करने वाले को 20 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
    Next Article एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.