Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र
    जोहार ब्रेकिंग

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 6, 2026No Comments2 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एचईसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : हटिया कामगार यूनियन (एटक) के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने एचईसी में श्रम कानूनों के उल्लंघन का मामला उठाते हुए राष्ट्रपति, केंद्रीय श्रम मंत्री और श्रम मंत्रालय के सचिव को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र के जरिए मामले में तत्काल हस्तक्षेप और जांच की मांग की है। अपने पत्र में लालदेव सिंह ने आरोप लगाया है कि एचईसी में सार्वजनिक उपक्रमों के लिए तय कई जरूरी श्रम नियमों और सरकारी निर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और ओवरटाइम भुगतान में भी अनियमितता बनी हुई है। साथ ही पीएफ, ईएसआई जैसी जरूरी वैधानिक सुविधाओं को लागू करने में भी लापरवाही बरती जा रही है।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संस्थान में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का पालन नहीं हो रहा है। कर्मचारियों को वेतन पर्ची तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे श्रमिकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि फिलहाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के सीएमडी और अन्य निदेशक एचईसी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। इसके बावजूद श्रम कानूनों के पालन में कमी गंभीर चिंता का विषय है।

    लालदेव सिंह ने कहा कि यह मामला कर्मचारियों के अधिकारों और उनके सामाजिक व आर्थिक हितों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एचईसी कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए जल्द जरूरी कदम उठाएगी।

    Also Read : चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    HEC Employees Deprived of Basic Amenities; Letter Sent to President and Labour Minister एचईसी एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार
    Next Article जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.