Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 6, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा (PT) रद्द करने, JPSC और JSSC के पुनर्गठन तथा TDPL एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उनसे जुड़ी नियुक्तियों की CBI जांच कराने की मांग उठाते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पिछले 12 दिनों से आंदोलन कर रहे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ठोस फैसला नहीं लेती है, तो आजसू पार्टी छात्रों के समर्थन में पूरे झारखंड में राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी.

    सरकार खेल रही लुका छुपी का खेल

    गुरुवार को जारी बयान में सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के छात्र-छात्राएं पिछले 12 दिनों से मूसलाधार बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था और अपने भविष्य की रक्षा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. यह किसी राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं, बल्कि युवाओं के अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है. इसके बावजूद सरकार संवेदनशीलता दिखाने के बजाय समय बिताने और लुका-छिपी का खेल खेलने में लगी हुई है.

    उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार वास्तव में गंभीर है, तो अब तक झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के जिम्मेदार पदाधिकारियों को उनके पदों से क्यों नहीं हटाया गया. साथ ही 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा अब तक रद्द क्यों नहीं की गई और JSSC-CGL के माध्यम से हुई विवादित नियुक्तियों पर निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

    दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाई हो

    आजसू प्रमुख ने कहा कि JSSC-CGL परीक्षा परिणाम प्रकाशित करने की अनुमति झारखंड हाईकोर्ट ने इस शर्त के साथ दी थी कि निर्धारित अवधि के भीतर जांच पूरी की जाएगी. हालिया घटनाक्रमों ने परीक्षा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में सरकार को अविलंब जांच की अंतिम रिपोर्ट हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए.

    उन्होंने मांग दोहराई कि सरकार JPSC और JSSC का पुनर्गठन करे, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करे तथा TDPL एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उनसे संबंधित नियुक्तियों की CBI से निष्पक्ष जांच कराए. उन्होंने कहा कि युवाओं का विश्वास तभी लौटेगा, जब सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ ठोस निर्णय लेगी.

    सुदेश महतो ने आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से संयम, निर्भीकता और तार्किकता के साथ अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि सत्य और न्याय की इस लड़ाई में आजसू पार्टी युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है. साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार आंदोलन को कमजोर करने या दबाने का प्रयास करती है, तो आजसू पार्टी संघर्षरत युवाओं के समर्थन में पूरे झारखंड में राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी.

    Also Read : जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    आजसू सुदेश महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट
    Next Article बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटेर बनीं

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटेर बनीं

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.