Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 6, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Asaram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है. गुरुवार को उनकी अंतरिम मेडिकल बेल याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया. हालांकि कोर्ट ने याचिका को खारिज नहीं किया, बल्कि लंबित रखते हुए कहा कि अगर भविष्य में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ती है तो वे दोबारा अंतरिम जमानत की मांग कर सकते हैं.

    जस्टिस एम.एस. सुंदरश और जस्टिस पी.बी. वराले की पीठ ने एम्स की ओर से पेश मेडिकल रिपोर्ट का अध्ययन किया. कोर्ट ने कहा कि उपलब्ध मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि आसाराम को अंतरिम जमानत देने की जरूरत है. एम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि आसाराम को अस्पताल में भर्ती रखने की आवश्यकता नहीं है. हालांकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए 24 घंटे मेडिकल निगरानी की जरूरत बताई गई है.

    24 घंटे केयर गिवर रखने की मिली अनुमति

    सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को अपनी पसंद का एक प्रशिक्षित केयर गिवर 24 घंटे साथ रखने की अनुमति दी है. कोर्ट ने जेल प्रशासन को भी निर्देश दिया कि उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.

    साथ ही अदालत ने कहा कि यदि भविष्य में उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ती है, तो वे दोबारा अंतरिम मेडिकल बेल के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं. सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि आसाराम ने हाईकोर्ट से मिली 20 दिन की पैरोल की जानकारी सुप्रीम कोर्ट में साझा नहीं की थी. इस पर पीठ ने नाराजगी जाहिर की.

    अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला दिया

    आसाराम ने अपनी याचिका में कहा था कि उनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है और वे कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं. उनका कहना था कि उन्हें लगातार देखभाल और विशेष चिकित्सा सुविधा की जरूरत है. इसी आधार पर उन्होंने अंतरिम मेडिकल बेल और स्थायी पैरोल की मांग की थी.  उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डी.एस. नायडू ने कोर्ट में दलील दी कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए उन्हें राहत दी जानी चाहिए.

    एक महीने पहले सरकार से मांगा था जवाब

    इस मामले में करीब एक महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार से दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा था. इसके बाद एम्स से मेडिकल रिपोर्ट मंगाई गई, जिसके आधार पर गुरुवार को सुनवाई हुई. इससे पहले 27 मई को राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में आसाराम को मिली आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा था. जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ ने ट्रायल कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था.

    फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम मेडिकल बेल देने से इनकार कर दिया है, लेकिन यह भी स्पष्ट किया है कि यदि स्वास्थ्य स्थिति में गंभीर बदलाव आता है, तो आसाराम नई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोबारा राहत की मांग कर सकते हैं.

    Also Read : झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    AIIMS Medical Report Asaram Asaram Bail Asaram Bapu Asaram Case Asaram Medical Bail court verdict Crime news Indian Judiciary Interim Medical Bail jail news Justice MS Sundresh Justice PB Varale Legal News Rajasthan High Court rape case Sexual Assault Case Supreme Court Supreme Court of India
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट
    Next Article जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जजों की रिटायरमेंट पर पैसों का बहाना नहीं चलेगा: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026
    Latest Posts

    जजों की रिटायरमेंट पर पैसों का बहाना नहीं चलेगा: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.