Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC और JPSC से जुड़े कथित घोटाले को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि जब जांच की जिम्मेदारी भ्रष्ट अधिकारियों को दी जाएगी और JSSC व JPSC जैसे संवैधानिक संस्थानों में भ्रष्ट अधिकारियों को अध्यक्ष, सदस्य और सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया जाएगा, तो ऐसे ही परिणाम सामने आएंगे.

    मीडिया से बातचीत में मरांडी ने कहा कि एल. ख्यांग्ते के कामकाज से पूरा राज्य परिचित है. सचिवालय में उनका कार्यकाल कैसा रहा, यह किसी से छिपा नहीं है. उन्होंने कहा कि जब महत्वपूर्ण पदों पर ऐसे लोगों की नियुक्ति होगी तो निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था की उम्मीद नहीं की जा सकती.

    सब दिखावटी भरोसा करना मुश्किल, कोर्ट निगरानी में हो जांच

    मरांडी ने हेमंत सरकार की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है और कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है, लेकिन यह कार्रवाई केवल दिखावटी नजर आती है. उन्होंने कहा कि सरकार की जांच पर भरोसा करना मुश्किल है, क्योंकि पहले भी जनता ऐसी जांचों का परिणाम देख चुकी है.

    नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि पूरे मामले की जांच अदालत की निगरानी में कराई जाए और जांच के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए, ताकि तय अवधि के भीतर रिपोर्ट सामने आ सके. उनका कहना था कि निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच से ही जनता का भरोसा बहाल हो सकता है.

    Also Read : झारखंड का आरोप: केंद्र ने रोकी छात्रवृत्ति, केंद्र बोला- डेटा ही नहीं

    JSSC और JPSC झारखंड विधानसभा बाबूलाल मरांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत
    Next Article JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वतंत्रता दिवस समारोह में ड्रोन पर रोक, सिर्फ अधिकृत ड्रोन से होगी वीडियोग्राफी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने कहा – देवेंद्र महतो से मिलने से रोक रही है सरकार

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026

    झारखंड: स्वतंत्रता दिवस समारोह में ड्रोन पर रोक, सिर्फ अधिकृत ड्रोन से होगी वीडियोग्राफी

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.