Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 May, 2026 ♦ 3:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू रेंज में निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी, डीआईजी किशोर कौशल खुद कर रहे मॉनिटरिंग
    झारखंड

    पलामू रेंज में निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी, डीआईजी किशोर कौशल खुद कर रहे मॉनिटरिंग

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    पलामू के रेंज डिआईजी किशोर कौशल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू में 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूरे पलामू रेंज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि वोटिंग शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो सके। इस बार पलामू जिले के पांच शहरी इलाकों में मतदान होना है, जिनमें सबसे बड़ा क्षेत्र मेदिनीनगर नगर निगम है। इसके अलावा गढ़वा जिले में तीन और लातेहार में एक नगर क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। रेंज की डीआईजी किशोर कौशल खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

    पलामू में 246 बूथ, सुरक्षा का खास प्लान

    अकेले पलामू जिले में 246 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर बूथ को संवेदनशील, अति संवेदनशील और सामान्य श्रेणी में बांटा गया है। इसी के हिसाब से पुलिस बल की तैनाती की गई है। जहां ज्यादा संवेदनशीलता है, वहां अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर बूथ पर सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे ताकि मतदाता बेझिझक वोट डाल सकें।

    पेट्रोलिंग और क्यूआरटी रहेगी एक्टिव

    डीआईजी किशोर कौशल ने साफ कहा है कि तीनों जिलों की पुलिस ने मिलकर पूरी तैयारी कर ली है। सिर्फ बूथ पर स्थायी बल ही नहीं, बल्कि लगातार पेट्रोलिंग भी होगी। इसके अलावा क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को भी अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई हो सके। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भले ही यह शहरी निकाय चुनाव है, लेकिन इलाका पहले नक्सल प्रभावित रहा है। इसलिए सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है।

    वज्रगृह और मतगणना केंद्रों पर भी कड़ी निगरानी

    डीआईजी ने बताया कि वज्रगृह और मतगणना केंद्रों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहां सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही अवैध हथियार, शराब और चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर खास नजर रखी जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी सूचना मिले तो तुरंत एक्शन लें।

    मतदाताओं से अपील

    पुलिस ने आम मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी डर के मतदान करें। अगर कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। प्रशासन का दावा है कि इस बार चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में कराने की पूरी तैयारी है।

    Also Read : IG सुनील भास्कर के निर्देश के बाद साइबर ठगों पर शिकंजा, 57 गिरफ्तार, 132 मोबाइल जब्त

    23 February voting 23 फरवरी मतदान Civic Elections counting centre DIG Kishore Kaushal DIG Kishore Kaushal personally monitoring Garhwa hypersensitive booths Jharkhand Elections latehar Medininagar Municipal Corporation Naxal affected area palamu Palamu range police patrolling QRT Security Arrangements Security tightened in Palamu range for civic elections Sensitive booths strong room urban body elections अति संवेदनशील बूथ क्यूआरटी गढ़वा झारखंड चुनाव डीआईजी किशोर कौशल डीआईजी किशोर कौशल खुद कर रहे मॉनिटरिंग नक्सल प्रभावित क्षेत्र निकाय चुनाव पलामू पलामू रेंज पलामू रेंज में निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी पुलिस पेट्रोलिंग मतगणना केंद्र मेदिनीनगर नगर निगम लातेहार वज्रगृह शहरी निकाय चुनाव संवेदनशील बूथ सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIG सुनील भास्कर के निर्देश के बाद साइबर ठगों पर शिकंजा, 57 गिरफ्तार, 132 मोबाइल जब्त
    Next Article 10 लाख घूस मांगने वाली CDPO 50 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, 4 लाख कैश घर से बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026
    Latest Posts

    बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026

    मासूम से दरिंदगी करने वाले को 20 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

    May 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.