अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

Bokaro : बोकारो पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नावाडीह थाना क्षेत्र के भेण्डरा बाराडीह गांव से दो युवकों को अवैध हथियार और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र निवासी सूरज कुम्हार और सागर कुमार रवानी के रूप में हुई है। गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी जानकारी के अनुसार बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना को गुप्त सूचना मिली थी कि भेण्डरा बाराडीह इलाके में दो युवक हथियार लेकर संदिग्ध … Read More

सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

Jamtara : गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सूप-डलिया बेचकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के शहरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय कासिम मियां बांस से बने सूप और डलिया बेचकर अपने घर लौट रहे थे। रविवार सुबह करीब 11 … Read More

झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

Ranchi : झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। राज्य के 11 उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग मिलने से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को नया सम्मान मिला है। अब तक राज्य में केवल सोहराय पेंटिंग को ही जीआई टैग प्राप्त था, लेकिन अब कई अन्य पारंपरिक उत्पाद भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। इससे हजारों कारीगरों, बुनकरों और किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। जीआई टैग मिलने वाले उत्पादों में भगैया साड़ी और फैब्रिक, कुचाई सिल्क साड़ी, केसरिया कलाकंद, डोकरा क्राफ्ट, दुमका चादर और बडोनी पपेट्स, … Read More

प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Garhwa : गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड मुख्यालय में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक प्रेम प्रसंग को लेकर एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। करीब कई घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद संबंधित युवती के मौके पर पहुंचने पर युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार हुआ। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। युवक की पहचान खरौंधी निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के … Read More

कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब झारखंड में ही होगा पूरा, 15 छात्रों ने शुरू की ट्रेनिंग

Ranchi : झारखंड के युवाओं के लिए कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब हकीकत में बदलने लगा है। राज्य में कमर्शियल पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। पहले चरण में चयनित 15 छात्रों ने एक जून से ट्रेनिंग शुरू कर दी है। फिलहाल सभी प्रशिक्षुओं को दुमका स्थित स्टेट हैंगर में रखा गया है, जहां उन्हें ग्राउंड एक्टिविटी और एविएशन से जुड़ी बेसिक पढ़ाई कराई जा रही है। इसके बाद उन्हें विमान उड़ाने की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के शुरुआती चरण में छात्रों को विमानन के नियम, सुरक्षा मानक, एयरक्राफ्ट सिस्टम, मौसम विज्ञान, नेविगेशन और अन्य जरूरी विषयों … Read More

जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi : रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे बने पुल के नीचे एक युवक का शव मिला। सुबह टहलने और आसपास से गुजर रहे लोगों ने जैसे ही पुल के नीचे शव देखा, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की … Read More

हजारीबाग के छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribagh : कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र स्थित छड़वा डैम मैदान के पास रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों की नजर एक अज्ञात व्यक्ति के शव पर पड़ी। सुबह टहलने और आसपास के काम से निकले लोगों ने जैसे ही शव देखा, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कटकमसांडी थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी विट्टू रजक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों … Read More

“1800 रुपए भेज दो, बच्चों को घर पहुंचा देंगे”… लापता बच्चों के नाम पर मां को आया फोन, निकला साइबर ठग

Ranchi : धुर्वा से लापता तीन बच्चों करण, अर्जुन और शिवा नायक के परिवार पहले ही अपनों की तलाश में परेशान हैं। इसी बीच किसी ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर ठगी करने की कोशिश की। करण की मां के मोबाइल पर एक फोन आया। दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने दावा किया कि बच्चों का पता उसके पास है। उसने कहा कि अगर 1800 रुपए भेज दिए जाएं तो वह बच्चों का टिकट कटवाकर उन्हें घर वापस भेज देगा। बच्चों की चिंता में डूबे परिवार के लिए यह फोन उम्मीद की एक किरण जैसा था। लेकिन कुछ देर बाद उन्हें … Read More

SIR में लापरवाही पर DEO का एक्शन, BDO-CO-BLO को नोटिस, सुपरवाइजर निलंबित

Godda : SIR यानि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO) कंचन कुमारी भुदोलिया के निर्देश पर पौड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई स्तरों पर गंभीर लापरवाही सामने आई। शनिवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी ने पौड़ैयाहाट क्षेत्र के कई बूथों का दौरा कर मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, निर्वाचन प्रपत्रों के संधारण, बूथ स्तरीय गतिविधियों तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या-39 पर कार्यरत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की ओर … Read More

बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

Ranchi : रामगढ़ जिले के सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में शनिवार का दिन चार परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला बन गया। रोजी-रोटी की तलाश में घर से निकले चार युवक वापस नहीं लौटे। बंद पड़ी खदान के पास अवैध तरीके से कोयला निकालने के दौरान खदान के भीतर दम घुटने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। इस दर्दनाक हादसे के बाद राजनीति भी गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए रामगढ़ के डीसी और एसपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज … Read More