Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम
    जोहार ब्रेकिंग

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 14, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सूप-डलिया बेचकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

    जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के शहरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय कासिम मियां बांस से बने सूप और डलिया बेचकर अपने घर लौट रहे थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे जब वे बगतरपा मोड़ के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगते ही कासिम मियां सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए एंबुलेंस को सूचना दी और घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया।

    अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट होने की पुष्टि हुई। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

    हादसे की खबर मिलते ही परिजन और गांव के लोग अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और परिवार का भरण-पोषण इसी काम से होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने तथा ट्रक चालक पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

    सड़क जाम की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम हटाने और स्थिति सामान्य करने की कोशिश जारी थी।

    Also Read : झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    Truck runs over elderly man returning after selling soup and porridge; angry locals block the road. गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग
    Next Article अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.