नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

Chatra : चतरा पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस की विशेष टीम ने बाबा घाट मैदान स्थित एक खंडहरनुमा मकान में छापेमारी कर आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से 12.12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान देवरिया निवासी अजीत पांडेय, लौकेश कुमार, बिंड मुहल्ला निवासी मो. इरफान और चुड़ीहार मुहल्ला निवासी मो. एजाज के रूप में हुई है। पुलिस ने … Read More

‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

Gumla : मोबाइल फोन आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में जब फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि अब वह कभी वापस नहीं मिलेगा। लेकिन गुमला जिले की घाघरा पुलिस ने इस सोच को गलत साबित कर दिया है। आधुनिक तकनीक और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने नौ लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन ढूंढ निकाले और उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया। यह कार्रवाई गुमला एसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस ने भारत सरकार के … Read More

लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

Deoghar : देवघर के एसपी प्रवीण पुष्कर जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शनिवार को उन्होंने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान लंबित मामलों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और साफ शब्दों में कहा कि पुराने मामलों को अब ज्यादा दिनों तक फाइलों में दबाकर नहीं रखा जाएगा। हर केस की नियमित मॉनिटरिंग होगी और तय समय के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित करना होगा। बैठक के दौरान एसपी ने कहा कि हत्या, लूट, डकैती, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न और अन्य गंभीर … Read More

अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

Ramgarh : रामगढ़ जिले के सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में शनिवार को बंद पड़ी भूमिगत खदान के विपरीत काजू बगान जंगल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के दौरान चार युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खदान के अंदर ऑक्सीजन की भारी कमी और जहरीली गैसों के कारण चारों युवक बाहर नहीं निकल सके और उनकी जान चली गई। अवैध खदान में कोयला निकालने गए थे युवक जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब नौ बजे चार युवक अवैध रूप से बनाए गए एक खदाननुमा गड्ढे में कोयला निकालने के लिए उतरे थे। करीब 30 फीट … Read More

धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

Dhanbad : भारत सरकार की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार को धनबाद दौरे पर रहीं। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने हीरापुर हटिया स्थित महावीर मंदिर और काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद उन्होंने हीरापुर हटिया इलाके में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। हाथ में झाड़ू लेकर उन्होंने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया। ‘मोदी सरकार के 12 साल विकास और जनकल्याण के नाम’ … Read More

बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

Deoghar : भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार को देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और देश में सुख, शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय सेठ ने कहा कि वह बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेने देवघर आए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा से प्रार्थना की है कि देश निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़े और सभी नागरिक सुखी … Read More

सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी धर्मपत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां सोलहभुजी की विधिवत पूजा-अर्चना कर झारखंड के लोगों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में पूजा की और माता रानी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान का संचालन पुरोहित मनोज पंडा और मुख्य पाहन सुखराम ने कराया। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के … Read More

जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

Assam : भारतीय वायु सेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान शनिवार को असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान की लैंडिंग के दौरान तकनीकी गड़बड़ी हुई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना एयरबेस परिसर के भीतर हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक विमान निर्धारित रनवे पर सुरक्षित तरीके से उतर नहीं सका और एयरबेस के घास एवं उबड़-खाबड़ हिस्से में जा पहुंचा। इसी दौरान विमान में जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और उसमें आग लग गई। आग इतनी … Read More

16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

Ranchi : कोडरमा-रांची रेल परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान मुआवजा वितरण में कथित अनियमितता के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, कोडरमा के तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी शारदानंद देव पर मुआवजा राशि देने के बदले लाभुकों से 10 से 25 प्रतिशत तक कमीशन लेने का आरोप है। एसीबी का मानना है कि इसी जरिए उन्होंने अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की। एसीबी की जांच के अनुसार, 1 मार्च 2014 से 31 जनवरी 2016 के बीच शारदानंद देव की वैध आय करीब 16.47 लाख … Read More

लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

Latehar : लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के कोने पिकेट से आगे खुटगड़ी गांव के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या JH03 AW 6472 सरयू की ओर से लातेहार आ रही थी, जबकि बाइक पर सवार दो युवक लातेहार से सरयू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खुटगड़ी गांव के पास तीखे मोड़ पर दोनों वाहनों की … Read More