हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के पंकरी बरवाडीह गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 85 वर्षीय वृद्ध महिला का शव उसके घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।मृतका की पहचान 85 वर्षीय मंगनी, पति स्वर्गीय चौधरी साव के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। जिस … Read More

गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

Gumla : गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। हादसा हुड़राटोली के पास उस समय हुआ, जब ऑटो चालक सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में मनी साहू (35) और दो वर्षीय रियांश साहू को गंभीर चोटें आई हैं। मनी साहू का पैर टूट गया है, जबकि मासूम रियांश के पैर में भी गंभीर चोट लगी … Read More

गिरिडीह : कांडों के निष्पादन में ढिलाई, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया शोकॉज

Giridih : गिरिडीह जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर एसपी डॉ. विमल कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर तीन थाना प्रभारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, एसपी डॉ. विमल कुमार ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों, अनुसंधान की प्रगति और लंबित कांडों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जमुआ थाना, सरिया थाना और एक अन्य थाना के कार्यों को संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद … Read More

रांची को भोपाल-गांधीनगर से जोड़ने की पहल, प्रधानमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने की अपील

Ranchi : रांची से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और गुजरात की राजधानी गांधीनगर के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जिला रांची के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर दोनों राज्यों की राजधानियों के लिए डायरेक्ट ट्रेन चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे झारखंड के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में देश की अधिकांश राज्य राजधानियों को रेल नेटवर्क से … Read More

झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। राज्य के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां शुरू हो गई हैं और आने वाले दो से तीन दिनों में इसका प्रभाव पूरे झारखंड में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रांची समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। रांची के हिनू स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता में मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के पूर्वी हिस्से, खासकर … Read More

पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

Palamu : किछौछा शरीफ से जियारत कर लौट रहे पलामू के मेदिनीनगर के श्रद्धालुओं की कार उत्तर प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मेदिनीनगर में शोक की लहर दौड़ गई और मृतकों के घरों में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल किछौछा शरीफ से जियारत कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की देर रात आजमगढ़ जिले के कोतवाली देवगांव थाना क्षेत्र के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त … Read More

बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

Ranchi : रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में बंद पड़े घर में हुई लाखों रुपये और सोने के जेवरात की चोरी के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल से दो आरोपियों को पकड़कर चोरी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। वहीं, एक आरोपी ने सरेंडर कर दिया था। इससे पहले तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। खास बात यह है कि चोरी किए गए सोने के जेवरात को गलाकर नए गहनों का रूप दे दिया गया था ताकि पुलिस की पकड़ से बचा … Read More

SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

Jamtara : जामताड़ा के कोर्ट रोड स्थित स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आवास पर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के बीएलओ-2 और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को बताया गया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के समय किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे, इसके लिए जमीनी स्तर पर सतर्कता बरतनी होगी। बीएलओ-2 और पार्टी … Read More

मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

Hazaribagh : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर हजारीबाग पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में हजारीबाग के एसपी अमन कुमार ने जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुहर्रम को लेकर विशेष निगरानी का निर्देश बैठक में एसपी ने कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी भी तरह की सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने पूर्व में हुई … Read More

जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

Simdega : भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत चलाए जा रहे मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) कार्य में सिमडेगा जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले ने इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर झारखंड के अग्रणी जिलों में अपनी पहचान बनाई है। जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 9 जून 2026 को सीएमएमएस पोर्टल पर प्रदर्शित आंकड़ों में सिमडेगा जिले की उपलब्धि 100 प्रतिशत दर्ज की गई। यह सफलता उपायुक्त कंचन सिंह के नेतृत्व, बेहतर कार्ययोजना और लगातार निगरानी का परिणाम मानी जा रही है। तय समय से … Read More