Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल
    झारखंड

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 13, 2026Updated:June 13, 2026No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। हादसा हुड़राटोली के पास उस समय हुआ, जब ऑटो चालक सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में मनी साहू (35) और दो वर्षीय रियांश साहू को गंभीर चोटें आई हैं। मनी साहू का पैर टूट गया है, जबकि मासूम रियांश के पैर में भी गंभीर चोट लगी है। परिवार के अन्य चार सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पूरा परिवार पालकोट में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी लोग ऑटो से रांची लौट रहे थे। रास्ते में हुड़राटोली के पास सामने से एक वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क किनारे पलट गया।

    ग्रामीणों ने दिखाई इंसानियत, तुरंत पहुंचाई मदद

    हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बिना देर किए ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की। स्थानीय लोगों की तत्परता की वजह से सभी घायलों को समय पर इलाज मिल सका। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

    Also Read : गिरिडीह : कांडों के निष्पादन में ढिलाई, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया शोकॉज

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : कांडों के निष्पादन में ढिलाई, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया शोकॉज
    Next Article हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    आदिवासी

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि

    October 11, 2026
    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    Latest Posts

    बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाने से मैं थक गया हूं. मुझे नहीं लगता कि सुप्रीम कोर्ट जाने का अब कोई फायदा है. मेरा भरोसा उठ गया हैः कपिल सिब्बल

    October 11, 2026

    SIR पर संग्राम के बीच जेपी जयंती: महंगाई, भ्रष्टाचार से शुरू हुआ आंदोलन कैसे बना संपूर्ण क्रांति

    October 11, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026

    नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.