Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 13, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार को देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और देश में सुख, शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय सेठ ने कहा कि वह बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेने देवघर आए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा से प्रार्थना की है कि देश निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़े और सभी नागरिक सुखी एवं सुरक्षित रहें। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके अनुसार, इस दौरान देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है।

    प्रधानमंत्री के दीर्घायु और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    संजय सेठ ने बताया कि उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और ऊर्जा से भरपूर जीवन की भी कामना की। साथ ही उन्होंने प्रार्थना की कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प सफलतापूर्वक पूरा हो और देश विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपनी मजबूत पहचान बनाए।

    2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी से मांगा सहयोग

    उन्होंने कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। यह सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि पूरे देश का संकल्प है। इसे पूरा करने के लिए हर नागरिक के सहयोग, सहभागिता और आशीर्वाद की जरूरत है। रक्षा राज्य मंत्री के आगमन को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, महामंत्री अभयानंद झा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के बाद संजय सेठ ने सभी से मुलाकात की और मंदिर परिसर से रवाना हुए।

    Also Read : सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ
    Next Article धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.