Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी
    कोर्ट की खबरें

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 13, 2026Updated:June 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ACB
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कोडरमा-रांची रेल परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान मुआवजा वितरण में कथित अनियमितता के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, कोडरमा के तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी शारदानंद देव पर मुआवजा राशि देने के बदले लाभुकों से 10 से 25 प्रतिशत तक कमीशन लेने का आरोप है। एसीबी का मानना है कि इसी जरिए उन्होंने अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की। एसीबी की जांच के अनुसार, 1 मार्च 2014 से 31 जनवरी 2016 के बीच शारदानंद देव की वैध आय करीब 16.47 लाख रुपये थी। लेकिन इसी अवधि में उनके खर्च और निवेश का आंकड़ा करीब 90.27 लाख रुपये तक पहुंच गया। जांच एजेंसी का कहना है कि दोनों आंकड़ों में बड़ा अंतर है, जिससे आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की आशंका मजबूत होती है।

    2017 में शिकायत के बाद शुरू हुई थी जांच

    इस मामले की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी। कोडरमा-रांची रेल परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान मुआवजा वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान कई लाभुकों से पूछताछ की गई और दस्तावेजों की भी जांच की गई। जांच के दौरान कुश्मा देवी नाम की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि मुआवजा मिलने के बाद बैंक खाता खुलवाने के नाम पर उससे कई कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए। बाद में उसके बैंक खाते से कुछ राशि निकाल ली गई। एसीबी इस आरोप की भी जांच कर रही है कि कहीं मुआवजा राशि में हेराफेरी तो नहीं की गई। एसीबी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2014-15 के दौरान शारदानंद देव, उनकी पत्नी सुधा देव, कथित पत्नी सुमित्रा देवी और अन्य संबंधित बैंक खातों में 54 लाख रुपये से अधिक जमा किए गए। जांच एजेंसी इन लेन-देन के स्रोत और उनकी वैधता की पड़ताल कर रही है।

    परिवार के नाम खरीदी गई जमीन भी जांच के दायरे में

    जांच में यह भी सामने आया कि इसी अवधि में परिवार के नाम पर करीब 20.76 लाख रुपये की जमीन खरीदी गई। इसके अलावा उनकी बेटी स्मिता देव के नाम पर भी जमीन खरीदने की जानकारी मिली है। एसीबी इन सभी संपत्तियों के दस्तावेज और खरीद के लिए इस्तेमाल किए गए पैसों के स्रोत की जांच कर रही है।

    चास में तीन मंजिला मकान की भी जांच

    जांच के दौरान बोकारो के चास इलाके में शारदानंद देव से जुड़े एक तीन मंजिला मकान की जानकारी भी मिली है। एसीबी का अनुमान है कि इस मकान के निर्माण पर करीब 75 लाख रुपये खर्च किए गए। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस संपत्ति के निर्माण में इस्तेमाल की गई रकम कहां से आई। एसीबी फिलहाल बैंक खातों, जमीन की खरीद-बिक्री, संपत्तियों और कथित कमीशनखोरी से जुड़े सभी दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

    Also Read : लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त
    Next Article जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026
    Latest Posts

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.