रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार
Saraikela-Kharsawan : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर चिलगु के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक मैजिक वाहन को टक्कर मारी, फिर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद सड़क किनारे खड़े एक युवक को कुचलते हुए करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मैजिक और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। हादसे के बाद हाईवे … Read More