Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार
    झारखंड

    रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 15, 2026Updated:June 15, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela-Kharsawan : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर चिलगु के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक मैजिक वाहन को टक्कर मारी, फिर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद सड़क किनारे खड़े एक युवक को कुचलते हुए करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मैजिक और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

    बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग बने शिकार

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चांडिल की ओर से जमशेदपुर जा रहा था। चिलगु के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। सबसे पहले ट्रक ने सामने चल रहे मैजिक वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद एक बाइक को अपनी चपेट में लिया और फिर सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी ट्रक नहीं रुका। युवक ट्रक के नीचे फंस गया और करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। लोगों ने जब यह मंजर देखा तो मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    मृतक की पहचान जितेन दास के रूप में हुई

    इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान चिलगु निवासी 35 वर्षीय जितेन दास के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मैजिक और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया चालक

    घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास शुरू किया। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारण टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस जवानों ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात को फिर से सुचारु कराया।

    निर्माणाधीन पुल पर उठे सवाल, ग्रामीणों में नाराजगी

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चिलगु के पास बन रहे पुल के धीमे निर्माण कार्य पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि पुल का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिसके कारण इस हिस्से में सिंगल लेन से आवाजाही हो रही है। इसी वजह से यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। लोगों ने एनएचएआई और जिला प्रशासन से मांग की है कि पुल निर्माण का काम जल्द पूरा कराया जाए और हाईवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं पर रोक लग सके।

    Also Read : गलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली
    Next Article रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.