क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

Ranchi : राजधानी में अपराध पर लगाम कसने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी राकेश रंजन ने एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में सिटी एसपी पारस राणा, रूरल एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले की मौजूदा कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और लंबित मामलों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। एसएसपी ने साफ कहा कि जनता की सुरक्षा और अपराधियों पर कार्रवाई पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। जनता से … Read More

अनिल

गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

Palamu : पलामू के डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी एवं जननेता स्वर्गीय अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शाहपुर-गढ़वा रोड स्थित किन्नी गांव में उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक आलोक चौरसिया, विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता, मेयर अरुणा शंकर सहित कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वर्गीय अनिल चौरसिया की प्रतिमा पर … Read More

अमन

अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

Ramgarh : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक अमन दुबे की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अधेड़ प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसवंत प्रजापति (50) और सुमन देवी (47) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध और आपसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। मृतक अमन दुबे की मां किरण देवी ने कुजू ओपी में हत्या का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने अपने बेटे की हत्या का आरोप जसवंत प्रजापति और सुमन देवी पर लगाया था। … Read More

ठनका

ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

Jamtara : जामताड़ा के कुंडहित में मंगलवार दोपहर आम चुनने गई 13 साल की बच्ची की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार कुंडहित प्रखंड के अंबा गांव स्थित वाउरी टोला आंगनबाड़ी केंद्र के पास पांच बच्चे हल्की बारिश के दौरान आम चुनने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ ठनका गिर गया। वज्रपात सीधे आम के पेड़ के पास हुआ, जिसकी चपेट में आकर 13 वर्षीय श्रिया बाउरी की मौके पर … Read More

एसीबी

रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Ramgarh : एसीबी की हजारीबाग इकाई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़ जिला प्रोबेशन कार्यालय में कार्यरत प्रोबेशन ऑफिसर और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों पर सरकारी अनुदान राशि से जुड़े मामले में रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित बड़की पोना गांव निवासी त्रिदेव कुमार ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि उनके परिवार को सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की अनुदान राशि मिलनी है। अनुदान राशि से संबंधित सत्यापन प्रतिवेदन भेजने और … Read More

अफीम

खूंटी में अफीम की खेती पर लगेगा ब्रेक, एसपी ने बनाया एक्शन प्लान

Khunti : खूंटी में अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी ऋषभ गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को संभावित क्षेत्रों की पहचान कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो माह में अफीम की बुआई का समय शुरू होने वाला है, इसलिए समय रहते कार्रवाई की रणनीति तैयार की जाए। बैठक में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित वारंटों के निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को … Read More

सीएम

सीएम हेमंत ने किया झारखंड कृषि व्यापार मेला का शुभारंभ, बोले- आधी जिम्मेदारी सरकार की, आधी किसानों की

Ranchi : राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में मंगलवार को तीन दिवसीय झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में सीएम हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यभर से आए किसान, कृषि वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागी एक मंच पर जुटे। मुख्यमंत्री ने कृषि व्यापार मेला-2026 के लोगो का लोकार्पण किया और कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात किसानों को दी। किसानों और कृषि वैज्ञानिकों का हुआ संगम 16 से 18 जून तक चलने वाले इस मेले में राज्य के प्रगतिशील किसानों, कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की भागीदारी देखने … Read More

रांची पहुंचीं वाइस एडमिरल आरती सारिन, राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

Ranchi : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (Armed Forces Medical Services) की महानिदेशक सर्जन वाइस एडमिरल आरती सारिन ने राजभवन स्थित लोक भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को रांची में आयोजित विशेष नेत्र चिकित्सा शिविर की जानकारी दी और बताया कि इस पहल के जरिए पूर्व सैनिकों, जनजातीय समुदाय और आम लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वाइस एडमिरल आरती सारिन ने बताया कि मुख्यालय पूर्वी कमान और मुख्यालय 111 एरिया के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 19 जून तक नामकुम स्थित सैन्य चिकित्सालय … Read More

किशोरी

मां की फटकार के बाद घर छोड़ गई किशोरी, कानपुर से सकुशल बरामद

Ranchi : रांची के हटिया थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी श्रुति कुमारी घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों की सूझबूझ और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहयोग से उसे उत्तर प्रदेश के कानपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार श्रुति कुमारी हटिया के चांदनी चौक स्थित पटेल नगर रोड नंबर-19 की रहने वाले प्रेम रजक की बेटी है। परिजनों ने बताया कि बीते 15 जून की शाम करीब 4:40 बजे किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से कहीं चली गई। काफी देर … Read More

युवक

9 महीने से लापता युवक का कंकाल बरामद, ह’त्या के आरोप में तीन दोस्त गिरफ्तार

Gumla : गुमला के जारी थाना क्षेत्र में नौ महीने से लापता युवक के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी थी और शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, जारी थाना क्षेत्र के कटिंबा गांव निवासी 27 वर्षीय विनय तिग्गा एक अक्टूबर 2025 को घर से यह कहकर निकला था कि वह फुटबॉल मैच देखने जा रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों … Read More