ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का गढ़वा डीसी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

Garhwa : गढ़वा जिला डीसी नाथ मिश्रा ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में मौजूद सुरक्षा, रख-रखाव और संरक्षण व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीसी ने हर पहलू को करीब से देखा और यह सुनिश्चित किया कि मशीनों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट मशीनों की स्थिति की बारीकी से जांच की। उन्होंने मशीनों की भौतिक सुरक्षा, स्टोरेज व्यवस्था और चुनाव आयोग के मानकों के पालन … Read More

हजारीबाग में संगठन विस्तार को लेकर सक्रिय हुई बीजेपी, सांसद मनीष जायसवाल से हुई अहम चर्चा

Hazaribagh : हजारीबाग में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठन विस्तार को लेकर पार्टी स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जिले के संगठन प्रभारी ने सांसद मनीष जायसवाल से मुलाकात की और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारी पर खास जोर दिया गया। मुलाकात के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि पार्टी को और मजबूत करने के लिए गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाएगा। … Read More

एनपीयू छात्रों की आवाज बने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, राज्यपाल से मिलकर की बड़ी मांग

Ranchi : गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू), मेदिनीनगर के छात्र-छात्राओं को हो रही समस्याओं को विस्तार से रखा और राज्यपाल को एक मांग पत्र भी सौंपा। विधायक ने साफ तौर पर कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस मुलाकात में विधायक ने सबसे अहम मुद्दा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को समय पर कराने का उठाया। उन्होंने कहा कि हर साल छात्रों को परीक्षा और परिणाम में देरी के कारण काफी परेशानी होती है, जिससे उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित … Read More

शेरनी

टाटा जू की अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, बढ़ती उम्र और बीमारी के कारण हुई मौ’त

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) की 16 वर्षीय अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बढ़ती उम्र और बीमारी के कारण अस्वस्थ चल रही थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जोया के निधन से वन्यजीव प्रेमियों, जू कर्मियों और शहरवासियों में शोक की लहर है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई थी जोया जोया का टाटा जू और जमशेदपुर से विशेष जुड़ाव रहा है। उसे मात्र छह माह की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया से भारत लाया गया था। उसके साथ जम्बो और एड नाम के दो अन्य अफ्रीकी शेर भी … Read More

बंद खदान में नहाने गया युवक नहीं लौटा वापस, प्रशासन चला रही सर्च ऑपरेशन

Pakur : पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव में एक युवक के लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल है। आशंका जताई जा रही है कि युवक बंद पड़े खदान के गहरे पानी में डूब गया है। लापता युवक की पहचान बेलपहाड़ी निवासी स्वर्गीय सुबोध पहाड़िया के 25 वर्षीय पुत्र राम पहाड़िया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राम पहाड़िया मंगलवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच गांव के पास स्थित बंद खदान में नहाने के लिए गया था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं … Read More

शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो स्थित ओलिडीह थाना क्षेत्र की खड़िया बस्ती में बीती देर रात शराब पार्टी के दौरान हुए गोलीकांड में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर निवासी 30 वर्षीय देवदास गौड़ के रूप में हुई है। उसे गर्दन में गोली लगी थी। गंभीर हालत में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। ASI समेत तीन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में मामले की गंभीरता को देखते हुए … Read More

दनुआ घाटी में पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

Hazaribagh : हजारीबाग जिले की दनुआ घाटी में बुधवार को पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पाइप से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाटी में वाहन सामान्य से अधिक रफ्तार से चल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक वाहन के ब्रेक लगाने से पीछे आ रही गाड़ियों का संतुलन बिगड़ गया और एक के बाद एक कई वाहन आपस में भिड़ गए। टक्कर के दौरान पाइप से … Read More

राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। सभी पार्टी अपने-अपने विधायकों को लेकर होटल में कैद है। इसी बीच बीते मंगलवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने राजधानी का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। नकाबपोश दो लोगों ने पेट्रोल बम से RSS के कार्यालय में हमला किया है। हालांकि, एक बम फेंकने के बाद दोनों मौके से भाग गए। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल है कि आखिरकार किसके इशारे पर पेट्रोल बम फेंका गया है। इधर, मामले की जानकरी के बाद चुटिया पुलिस … Read More

झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के आसार, मौ’सम विभाग का येलो अलर्ट जारी

Ranchi : झारखंड में पिछले दो दिनों से मॉनसून की रफ़्तार धीमी हो गई है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। हालांकि, मौसम में फिर से बदलाव होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मॉनसून के लौटने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 17 जून के लिए रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़ और बोकारो जिलों के लिए येलो वेदर वॉर्निंग जारी की है। विभाग के मुताबिक, दोपहर के समय इन इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक … Read More

रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

Ranchi : रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में वाहन बिल भुगतान को लेकर सामने आई कथित वित्तीय अनियमितता ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। महालेखाकार (एजी) झारखंड की ऑडिट रिपोर्ट में करोड़ों नहीं, लेकिन लाखों रुपये के भुगतान में गंभीर गड़बड़ी की ओर इशारा किया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद रिम्स प्रबंधन ने सख्त कदम उठाते हुए एक सहायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। रिम्स में मचा हड़कंप, बुलाई गई आपात बैठक मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को रिम्स … Read More