रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान
Ranchi : रांची पुलिस ने जिले के व्यवसायियों, दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को विदेशी नंबरों से आने वाले व्हाट्सएप कॉल और संदेशों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। हाल के दिनों में रातू और नगड़ी थाना क्षेत्र समेत जिले के विभिन्न इलाकों से ऐसी शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें अज्ञात विदेशी नंबरों से कॉल कर खुद को किसी आपराधिक गिरोह, गैंग या उग्रवादी संगठन का सदस्य बताकर लेवी और रंगदारी की मांग की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अपराधी लोगों में भय का माहौल बनाकर अवैध वसूली का प्रयास कर रहे हैं। इसे देखते हुए रांची पुलिस ने … Read More