Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 17, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची पुलिस ने जिले के व्यवसायियों, दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को विदेशी नंबरों से आने वाले व्हाट्सएप कॉल और संदेशों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। हाल के दिनों में रातू और नगड़ी थाना क्षेत्र समेत जिले के विभिन्न इलाकों से ऐसी शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें अज्ञात विदेशी नंबरों से कॉल कर खुद को किसी आपराधिक गिरोह, गैंग या उग्रवादी संगठन का सदस्य बताकर लेवी और रंगदारी की मांग की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अपराधी लोगों में भय का माहौल बनाकर अवैध वसूली का प्रयास कर रहे हैं। इसे देखते हुए रांची पुलिस ने जनहित में परामर्श जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

    विदेशी नंबरों से आने वाले कॉल पर रखें नजर

    पुलिस ने बताया कि भारत के मोबाइल नंबर सामान्यतः +91 कोड से शुरू होते हैं। यदि +91 के अलावा किसी अन्य देश के कोड जैसे +1, +44, +82, +264 आदि से व्हाट्सएप कॉल या संदेश प्राप्त होता है और उसमें धन की मांग, धमकी या दबाव बनाने की कोशिश की जाती है, तो उसे संदिग्ध माना जाए।

    अज्ञात कॉल न उठाएं, तुरंत करें ब्लॉक

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात विदेशी नंबर से आने वाली व्हाट्सएप कॉल रिसीव न करें। ऐसे नंबरों को तुरंत ब्लॉक कर दें और उसकी जानकारी संबंधित एजेंसियों को दें।

    साइबर हेल्पलाइन 1930 पर करें शिकायत

    यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार का कॉल, मैसेज या धमकी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देने को कहा गया है। इसके अलावा संचार साथी के चक्षु पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

    सबूत सुरक्षित रखने की सलाह

    पुलिस ने कहा है कि संदिग्ध कॉल, चैट, ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट को सुरक्षित रखें तथा उन्हें डिलीट न करें। इससे जांच एजेंसियों को मामले की जांच में मदद मिलेगी।

    किसी भी हाल में पैसे न भेजें

    एडवाइजरी में स्पष्ट कहा गया है कि धमकी या दबाव में आकर किसी भी प्रकार की धनराशि का भुगतान न करें। साथ ही अपनी व्यक्तिगत, बैंकिंग या व्यावसायिक जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

    तत्काल पुलिस को दें सूचना

    रांची पुलिस ने कहा है कि रंगदारी, लेवी या किसी भी प्रकार की धमकी मिलने पर तुरंत निकटतम थाना या पुलिस स्टेशन को सूचना दें, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

    डीएसपी ने की सतर्क रहने की अपील

    डीएसपी (मुख्यालय-2) अजय आर्यन ने आमजन और व्यवसायियों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस और साइबर हेल्पलाइन 1930 को देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता से ही साइबर ठगी और रंगदारी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

    Also Read : लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    Ranchi Police's appeal: Beware of those demanding extortion using foreign numbers. रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी
    Next Article झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Latest Posts

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.