Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 17, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चतरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा में सदर चतरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 408 बोतल अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के हरहद गांव निवासी सोनू कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हुंडई कार को भी जब्त किया है। सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा से अवैध शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने चतरा-गया मुख्य मार्ग स्थित संघरी घाटी के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध हुंडई कार को रोककर जांच की गई।

    कार की डिक्की से मिली शराब की पेटियां

    जांच के दौरान पुलिस ने कार की डिक्की में छिपाकर रखी गई शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार, कार में 17 पेटियों में कुल 408 बोतल अवैध शराब रखी हुई थी। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी सोनू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया और शराब समेत वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब को बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस अवैध शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

    Also Read : घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    Smuggler caught with 408 bottles of liquor in Chatra; consignment was being prepared for shipment to Bihar. चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया बिहार भेजने की थी तैयारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन
    Next Article NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.