Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बंद खदान में नहाने गया युवक नहीं लौटा वापस, प्रशासन चला रही सर्च ऑपरेशन
    झारखंड

    बंद खदान में नहाने गया युवक नहीं लौटा वापस, प्रशासन चला रही सर्च ऑपरेशन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 17, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव में एक युवक के लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल है। आशंका जताई जा रही है कि युवक बंद पड़े खदान के गहरे पानी में डूब गया है। लापता युवक की पहचान बेलपहाड़ी निवासी स्वर्गीय सुबोध पहाड़िया के 25 वर्षीय पुत्र राम पहाड़िया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राम पहाड़िया मंगलवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच गांव के पास स्थित बंद खदान में नहाने के लिए गया था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटा। शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह किसी काम से कहीं रुक गया होगा, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर चिंता बढ़ गई।

    कपड़े और साबुन देखकर घबरा गए परिजन

    जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वे खदान के पास पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। खदान के किनारे युवक के कपड़े और साबुन पड़े मिले, लेकिन राम पहाड़िया का कहीं कोई पता नहीं चला। कपड़े और सामान मिलने के बाद परिजनों ने आशंका जताई कि नहाने के दौरान वह खदान के गहरे पानी में डूब गया होगा। इसके बाद तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी

    घटना की जानकारी मिलते ही हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) दिलीप टुडू और अंचलाधिकारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और युवक की तलाश के लिए अभियान शुरू कराया। प्रशासन की टीम स्थानीय लोगों की मदद से खदान के आसपास खोजबीन कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस खदान में युवक के डूबने की आशंका है, वह काफी पुरानी और गहरी है। बारिश और समय के साथ उसमें काफी पानी जमा हो गया है। यही वजह है कि खोज अभियान में भी दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इस तरह की घटनाओं को लेकर लोगों को सावधान किया जाता रहा है, लेकिन गर्मी के दिनों में कई युवक और बच्चे यहां नहाने पहुंच जाते हैं।

    गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    राम पहाड़िया के लापता होने की खबर फैलते ही पूरे बेलपहाड़ी गांव में मायूसी छा गई। परिजन बदहवास हैं और लगातार उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी खदान के आसपास जमा हैं और प्रशासन के साथ खोज अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि बंद खदानों और गहरे जलाशयों के आसपास जाने से बचें। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे स्थानों पर नहाना या तैरना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

    Also Read : शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में
    Next Article टाटा जू की अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, बढ़ती उम्र और बीमारी के कारण हुई मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.