Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में
    क्राइम

    शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 17, 2026Updated:June 17, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो स्थित ओलिडीह थाना क्षेत्र की खड़िया बस्ती में बीती देर रात शराब पार्टी के दौरान हुए गोलीकांड में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर निवासी 30 वर्षीय देवदास गौड़ के रूप में हुई है। उसे गर्दन में गोली लगी थी। गंभीर हालत में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई।

    ASI समेत तीन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना में तैनात एएसआई पंकज कुमार, देवाशीष पोद्दार और नीरज प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक देसी कट्टा, नशा करने में उपयोग की जाने वाली सामग्री और एक थार वाहन भी जब्त किया है। पुलिस अब पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि खड़िया बस्ती में सभी लोग देर रात शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान देवदास गौड़ और देवाशीष पोद्दार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि देवाशीष ने कथित तौर पर देसी कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। गोली सीधे देवदास की गर्दन में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    अस्पताल पहुंचे, फिर निकलने की कर रहे थे कोशिश

    गोली लगने के बाद मौके पर मौजूद लोग घायल देवदास को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे। लेकिन पुलिस के मुताबिक अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपी वहां से निकलने की कोशिश कर रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तुरंत तीनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआत में आरोपियों ने घटना स्थल और पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग बयान दिए। वे लगातार अपनी बात बदल रहे थे। हालांकि जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने खड़िया बस्ती में गोली चलने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद देवाशीष पोद्दार की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा भी बरामद कर लिया।

    जमीन विवाद का एंगल भी खंगाल रही पुलिस

    जांच के दौरान जब्त की गई थार गाड़ी से जमीन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं। इसके बाद पुलिस अब जमीन विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि मामला केवल शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद तक सीमित नहीं हो सकता। इसके पीछे किसी पुराने जमीन विवाद या रंजिश की भी भूमिका हो सकती है। इसी वजह से जांच कई दिशाओं में आगे बढ़ाई जा रही है।

    निजी कंपनी में करता था काम

    बुधवार सुबह देवदास गौड़ के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार देवदास आदित्यपुर स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था और परिवार का सहारा था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे मामले की तस्वीर और साफ हो जाएगी।

    Also Read : शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदनुआ घाटी में पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग
    Next Article बंद खदान में नहाने गया युवक नहीं लौटा वापस, प्रशासन चला रही सर्च ऑपरेशन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.