police

झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड पुलिस की ओर से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई सामने आई है. रांची, चतरा, सिमडेगा और खूंटी पुलिस ने संयुक्त रूप से 310 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे. पुलिस ने तकनीकी संसाधनों, CEIR Portal और विशेष टीमों की मदद से अलग-अलग राज्यों और जिलों से इन मोबाइल फोन को बरामद किया. रांची में 111 मोबाइल फोन बरामद रांची पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान 2.0 के तहत 111 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए. वरीय पुलिस … Read More

bihar

BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

पटना : BPSC TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्तियों से जुड़ी मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. 18 अगस्त से धरने पर बैठे छात्रों के एक गुट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए मार्च निकाला. छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर भारी पुलिस बल और CRPF जवानों की तैनाती की गई थी. हालांकि प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए. यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई. बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला पहुंचे छात्र छात्र BPSC TRE-4 में PT और Mains दोनों परीक्षाएं कराने, … Read More

Hizab

हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

जोहार लाइव ब्यूरो इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह एक नाबालिग मुस्लिम छात्रा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब यानी सिर पर स्कार्फ पहनने की अनुमति मांगी थी. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता यह साबित करने के लिए पर्याप्त सामग्री पेश नहीं कर सकी कि सिर पर स्कार्फ पहनना इस्लाम धर्म की अनिवार्य धार्मिक प्रथा है. जस्टिस जे.जे. मुनीर और जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला की पीठ ने यह भी कहा कि अगर स्कूल का ड्रेस कोड सभी छात्रों के लिए समान, वास्तविक, गैर-भेदभावपूर्ण और अनुशासन व संस्थान की पहचान बनाए रखने के उद्देश्य से … Read More

जयराम महतो

FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

डुमरी विधायक जयराम महतो एक बार फिर विवादों में हैं. बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोप है कि 22 अगस्त की रात फोन पर बातचीत के दौरान जयराम महतो ने थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज की और वर्दी उतरवाने की धमकी दी. इस मामले में विधायक के अलावा 10 अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 50 अज्ञात लोगों को भी प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है. जयराम महतो ने दी सफाई एफआईआर दर्ज होने के बाद जयराम महतो ने मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि थाने में सिर्फ … Read More

Tarun Tejpal

नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

जोहार लाइव ब्यूरो सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल को दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया. तेजपाल ने बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उन्हें 2013 के मामले में दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई गई थी. बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने 6 अगस्त को गोवा सेशंस कोर्ट के 2021 के फैसले को पलट दिया था. सेशंस कोर्ट ने तेजपाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया था. हाई कोर्ट ने … Read More

DGP

झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में नियमित पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का मामला अब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में है. पुलिस सुधार से जुड़े वर्ष 1996 के चर्चित प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ मामले की सुनवाई के दौरान 18 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति से संबंधित कागजात पर संज्ञान लिया. अदालत ने इस मामले से जुड़े पेपरबुक की एक प्रति एमिकस क्यूरी को सौंपे जाने की जानकारी अपने आदेश में दर्ज की है, ताकि वे इस संबंध में अपना नोट अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर सकें. DGP नियुक्ति के मुद्दे पर क्या हुआ? … Read More

क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

कनिका राणा देश AI और कोडिंग की बात कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी बीते 1 जुलाई 2015 से ‘डिजिटल इंडिया’ का सपना दिखा रहे हैं. लेकिन रफ्तार ऐसी कि कछुए चाल वाली कहावत भी शर्म के मारे पानी मांगे. फलाफल? महज कोरी गप्पबाजी से गिनती भर के कदम आगे. नीट परीक्षा में हुई तथाकथित गड़बड़ियों के बाद जंतर मंतर पर हुए आंदोलन ने देशभर का ध्यान शिक्षा और उसके स्तर पर खींचा है. इस आंदोलन का नेतृत्व करनेवालों में से एक कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने अगले अभियान के तहत स्कूल ठीक करो अभियान की शुरूआत की है. इसी बीच … Read More

जयराम महतो

जयराम महतो पर थानेदार से गाली-गलौज का आरोप, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

धनबाद : डुमरी विधायक जयराम महतो एक बार फिर विवादों में हैं. बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोप है कि 22 अगस्त की रात फोन पर बातचीत के दौरान जयराम महतो ने थाना प्रभारी से गाली-गलौज की और वर्दी उतरवाने की धमकी दी. इस मामले में विधायक के अलावा 10 अन्य लोगों को नामजद किया गया है. 50 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. विधायक और थाना प्रभारी की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल मामले के बीच जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो … Read More

vinesh phogat

अखाड़े की चैंपियन से आंदोलन की आवाज तक, विनेश फोगाट का सफर क्यों है खास… जानें पूरी कहानी

हरियाणा के बलाली गांव की उस लड़की ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन उसका नाम दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर लिया जाएगा. बचपन में पिता का साया सिर से उठ गया, लेकिन मां और परिवार ने उसे कमजोर नहीं पड़ने दिया. अखाड़े में समाज की बंदिशों से लड़ते हुए विनेश ने कुश्ती को अपना रास्ता बनाया. रियो में चोट ने उनका सपना तोड़ा, लेकिन उन्होंने वापसी की. पेरिस में पदक हाथ से निकल गया, लेकिन उनकी कहानी वहीं खत्म नहीं हुई. आज विनेश फोगाट की पहचान सिर्फ एक पहलवान की नहीं है. वह एक ऐसी … Read More

जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

आनंद दत्त/किसलय शानू जेपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में धांधली की जांच में सीआइडी को पैसा वसूली से संबंधित नए तथ्य मिले हैं. सीआइडी को आरंभिक जांच के क्रम में पता चला है कि जेपीएससी के द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं को पास कराने के एवज में छात्रों से करीब 15 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है. जांच पूरी होने पर यह रकम काफी बढ़ सकती है. 15 करोड़ रुपए वसूली की जानकारी सीआईडी को गिरफ्तार आरोपियों के बयान, पूछताछ में आए तथ्य और छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेज के आधार पर मिले हैं. जांच के दौरान मनी ट्रेल … Read More