झारखंड पुलिस एसोसिएशन

जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

JLKM विधायक जयराम महतो की ओर से झारखंड पुलिस एसोसिएशन पर लगाए गए आरोपों के बाद एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाबी कार्रवाई कि है. प्रदेश अध्यक्ष राहुल मुर्मू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक के आरोपों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने कहा कि जयराम महतो ने जो वीडियो जारी किया है, उसी में उनके व्यवहार और दिए गए बयानों को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाती है. राहुल मुर्मू ने बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/2026 का जिक्र करते हुए कहा कि मामले में पुलिस एसोसिएशन ने धनबाद एसपी को पत्र भेजा है. एसोसिएशन ने जयराम महतो समेत अन्य आरोपियों … Read More

‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

राहुल गांधी एक बार फिर हिमंत बिस्वा सरमा के निशाने पर आ गए हैं। असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता को सीधे ‘पागल’ कह डाला और साथ ही चुनौती दी कि अगर सच में महिलाओं की बराबरी चाहिए तो यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC का समर्थन करें। मामला पुणे से जुड़ा है, जहां राहुल गांधी अपने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्राओं के बीच मनुस्मृति पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को दबाने की सोच मनुस्मृति से ही निकलती है और उनकी लड़ाई इसी मानसिकता के खिलाफ है। बस यहीं से सरमा भड़क गए। सोशल मीडिया पर पलटवार … Read More

raghuwar das

झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेमंत सोरेन सरकार और जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कोयला, बालू और पत्थर के कथित अवैध कारोबार को लेकर सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में अवैध खनन की वजह से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है. इसका असर खनन वाले इलाकों के विकास पर भी पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कोयला, बालू और पत्थर का सिंडिकेट चल रहा है. उन्होंने कहा कि जिस झारखंड में कभी जल, जंगल और जमीन की लड़ाई … Read More

babulal marandi

रांची सदर अस्पताल में मीडिया की नो-एंट्री पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- लोकतंत्र में सवालों पर रोक क्यों?

रांची : झारखंड में सरकारी संस्थानों और महत्वपूर्ण स्थानों पर पत्रकारों की आवाजाही को लेकर लगातार सामने आ रही पाबंदियों ने प्रेस की स्वतंत्रता और पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि पहले RIMS में पत्रकारों की एंट्री पर रोक लगाई गई, इसके बाद प्रोजेक्ट भवन में भी पत्रकारों की पहुंच सीमित कर दी गई. अब जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम और सदर अस्पताल को लेकर भी पत्रकारों की एंट्री पर प्रतिबंध की बात सामने आ रही है. सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने 11 बिंदुओं में नियम तय करते हुए आईसीयू-एचडीयू, एसएनसीयू, इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, लेबर … Read More

दिल्ली दंगा 2020: ताहिर हुसैन ने उम्रकैद की सजा को दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती

साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़ा अंकित शर्मा हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है. इस मामले में उम्रकैद की सजा पा चुके पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन ने कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. अपनी अपील में हुसैन ने खुद को निर्दोष बताते हुए सजा रद्द करने की मांग की है. ताहिर हुसैन का दावा- मुझे बलि का बकरा बनाया गया हुसैन की याचिका में जांच की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं. उनका आरोप है कि पुलिस की जांच शुरुआत से ही पूर्वाग्रह से प्रभावित थी और उन्हें वास्तविक दोषियों … Read More

अभिषेक बनर्जी

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से राहत, तीन मामलों में नहीं होगी गिरफ्तारी

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत दी. अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज तीन आपराधिक मामलों में पुलिस को 30 नवंबर तक किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि इन मामलों में बनर्जी से हिरासत में लेकर पूछताछ करने की आवश्यकता नहीं है. डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को अदालत ने जांच में सहयोग करने और पुलिस की ओर से जारी नोटिस का पालन करने का निर्देश दिया है. साथ ही, उच्च न्यायालय की अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं करने को कहा … Read More

Women's Equality Day

महिला समानता दिवस : गांव की चौपाल से खेल के मैदान तक, झारखंड की बेटियों का बढ़ता कदम

कभी घर और परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित समझी जाने वाली महिलाएं आज पंचायत से लेकर प्रशासनिक व्यवस्था, शिक्षा, खेल, खेती, कला और कारोबार तक अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं. गांव की चौपाल से लेकर बड़े मंचों तक महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है. स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं, पंचायतों में नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और खेल के मैदान में राज्य का नाम रोशन कर रही हैं. बदलते समय के साथ झारखंड की महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि अगर उन्हें अवसर, शिक्षा और परिवार का विश्वास … Read More

विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

वसीम अख्तर लातेहार : जिला के प्रखंड महुआडांड़ के औराटोली उत्क्रमित मध्य विद्यालय की एकमात्र शिक्षिका उर्सेला केरकेट्टा (48), पति अनिल कुजूर की मंगलवार दोपहर विद्यालय में पढ़ाने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षिका के पति अनिल कुजूर ने बताया कि उनकी पत्नी की वर्ष 2004 में शिक्षिका के पद पर बहाली हुई थी। वह हार्ट और थायरॉइड की बीमारी से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण जनवरी से वह स्वयं उनके साथ विद्यालय आते-जाते थे। मंगलवार को … Read More

चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

चतरा में नाबालिग बच्ची से कथित तौर पर घरेलू काम कराने और मारपीट करने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी अनिमेष नैथानी ने महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज और सदर थाना में तैनात उनके पति एसआई टीपू अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. दोनों को निलंबन अवधि में पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. मामले में एफआईआर के साथ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. सरकारी आवास से रेस्क्यू हुई थी बच्ची मामला चतरा सदर थाना परिसर स्थित पुलिस अधिकारियों के सरकारी आवास से जुड़ा है. … Read More

झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

जोहार लाइव ब्यूरो    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को झारखंड मंत्रालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुलिस, रोजगार, जलापूर्ति और प्रशासन से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई. कैबिनेट ने राज्य के 100 और सरकारी विद्यालयों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित करने, 606 पुलिस थानों में 9006 CCTV कैमरे लगाने और सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति के लिए नई नियमावली को मंजूरी दी. 100 और स्कूल बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कैबिनेट ने आदर्श विद्यालय योजना के तहत पहले से संचालित 80 विद्यालयों के … Read More